रविंद्र ठाकुर बने भाजपा किसान मोर्चा के सचिव
भाजयुमो नेता रविद्र ठाकुर को भाजपा हाइकमान ने प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा सचिव बनाया है। रखोह पंचायत के कलोट गांव के रहने वाले रविद्र ठाकुर ने इस नियुक्ति के लिए हाइकमान का आभार जताया है। रविद्र छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं। रविद्र ठाकुर ने कहा कि वह किसानों की समस्याओं को सरकार और पार्टी के समक्ष उठाकर उनका निदान करवानें के लिए दिन रात कार्य करेंगे।
सहयोगी, धर्मपुर : भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष एवं भाजयुमो नेता रविद्र ठाकुर को पार्टी हाईकमान ने प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा का सचिव बनाया है। रखोह पंचायत के कलोट गांव के रहने वाले रविद्र ठाकुर ने इस नियुक्ति के लिए हाईकमान का आभार जताया है। रविद्र छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह किसानों की समस्याओं को सरकार और पार्टी के समक्ष उठाकर उनका निदान करवाने के लिए दिन-रात कार्य करेंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और प्रदेश मीडिया प्रभारी रजत ठाकुर का आभार जताया है।