महिला क्वार्टर में चला रही थी वेश्यावृत्ति का धंधा, पुलिस ने नकली ग्राहक भेजकर किया भंडाफोड़ Mandi News
मंडी शहर के रामनगर में वेश्यावृत्ति का धंधा चलाने वाली एक महिला को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
मंडी, जेएनएन। मंडी शहर के रामनगर में वेश्यावृत्ति का धंधा चलाने वाली एक महिला को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महिला पुलिस थाना में आरोपित के खिलाफ वेश्यावृत्ति का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन को अरसे से सूचना मिल रही थी कि रामनगर में क्वार्टर में रहने वाली एक महिला वेश्यावृत्ति में संलिप्त है। बताया जा रहा है पुलिस ने दो युवतियों को भी बरामद किया है, इनमें एक मंडी व दूसरी अन्य राज्य की बताई जा रही है। रविवार रात को पुलिस ने पैसे देकर नकली ग्राहक भेजा और मामले का फंडाफोड़ किया। इससे पहले भी शहर के साथ सटे एक होटल में पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का पटाक्षेप कर बाहरी राज्यों की दो लड़कियों को पकड़ा था। मामले में होटल संचालक पुलिस हिरासत में चल रहा है।
देह व्यापार के मामले सामने आने के बाद अब शहर व एनएच के साथ सटे होटल भी पुलिस की राडार पर आ गए हैं। पुलिस ऐसे होटलों में भी दबिश देगी। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है, मामले की जांच चल रही है।