Move to Jagran APP

देवभूमि हिमाचल में कांग्रेस की चुनावी रैली, वीरभद्र सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित

मंडी संसदीय क्षेत्र के सुंदरनगर हलके के जवाहर पार्क में आयोजित कांग्रेस की चुनावी रैली में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता उपस्थित हुए।

By BabitaEdited By: Published: Tue, 14 May 2019 08:29 AM (IST)Updated: Tue, 14 May 2019 01:02 PM (IST)
देवभूमि हिमाचल में कांग्रेस की चुनावी रैली, वीरभद्र सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित
देवभूमि हिमाचल में कांग्रेस की चुनावी रैली, वीरभद्र सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित

मंडी, जेएनएन। देवभूमि हिमाचल में कांग्रेस के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए कांग्रेस की चुनावी रैली में कई वरिष्‍ठ नेता वीरभद्र सिंह, आनंद, मुकेश और रजनी पाटिल पहुंचे और जनता को संबोधित किया। हालांकि प्रियंका गांधी किसी कारण्‍वश वहां नहीं पहुंच पायी। 

loksabha election banner

गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को मंडी संसदीय क्षेत्र के सुंदरनगर हलके के जवाहर पार्क में कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करना था। मंडी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की यह पहली बड़ी चुनावी सभा थी। हालांकि पहले मंडी के सेरी मंच पर नामांकन के दौरान कांग्रेस सभा कर चुकी है। 

Priyanka Gandhi Rally in Mandi Live Updates

12:54 PM- मोदी ने विश्वासघात किया। राहुल ने जो सवाल पूछे है। 19 से पहले जवाब दें। देश को न बांटे।गैर जिम्मेदाराना बयान देना मोदी की आदत बन गई है। मोदी पांच साल से एक बात कर रहे पहली बार देश की पहचान हुई।

12:53 PM- मोदी जी किसानों को फसल का दोगुना दाम क्यों नही मिला। 200 रैलियों के बाद मोदी 2014 के वादों पर क्यों कुछ नही बोल रहे है। मोदी रोजगार की बात नही करते। देश को 5 साल का हिसाब क्यों नही दे रहे हैं।

12:50 PM -  आनंद शर्मा ने कहा कुलदीप राठौर, मोदी व अमित शाह बताए 2014 के वादों का क्या हुआ। 5 वर्षों में कोई काम नही हुआ। मोदी कांगड़ा में मदरा, मंडी में सेपु बड़ी व सोलन में मशरूम की बात से काम नही चलेगा। काम क्या किया वो बता नही रहे। मुख्यमंत्री जयराम की भाषा शैली सत्ती की तरह। विकास की बात नही हो रही है। हार देख सयंम खो दिया है। प्रदेश में विकास कांग्रेस की देन। राम मंदिर धारा 370 को खत्म करने की बात कर रहे हैं।

12:32 PM- मंच पर वीरभद्र, आनंद, मुकेश, रजनी पाटिल  पहुंची।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडी व सोलन में चुनावी सभा कर चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रविवार को चंबा, बिलासपुर व नाहन में सभाएं हुई हैं। राहुल गांधी ने 10 मई को ऊना में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर के पक्ष में सभा की थी। मोदी की तरह प्रियंका गांधी भी हिमाचल को अपना दूसरा घर बता क्षेत्र के वोटरों की सहानुभूति बटोरने का प्रयास करेंगी। मोदी हिमाचल भाजपा के प्रभारी रहे हैं। उस नाते वह हिमाचल को अपना दूसरा घर बताते हैं।

प्रियंका गांधी ने शिमला के छराबड़ा में घर बनाया है। वह अकसर वहां आती जाती हैं। प्रियंका का हेलीकॉप्टर राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर के खेल मैदान में उतरेगा।  वहां से गाड़ी में वह जवाहर पार्क तक आएंगी।

500 जवान व नौ पुलिस अधिकारियों के कंधे पर सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा रहेगा। सलापड़ की तरफ से आने वाले वाहनों को पुंघ से आगे आने की अनुमति नहीं होगी। उनके लिए पार्किंग की व्यवस्था फोरलेन के किनारे की गई है। मंडी की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए बीएसएल कॉलोनी, बीएसएल जलाशय मार्ग व नगौण खड्ड में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। प्रियंका के आगमन व रवानगी के दौरान 10-10 मिनट के लिए मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात बंद रहेगा।

मनाली-चंडीगढ़ एनएच रहेगा बंद

जवाहर पार्क में 14 मई को कांग्रेस की स्टार प्रचारक एवं राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रैली के चलते पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रैली स्थल के बाहर से गुजरने वाले मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रियंका के पहुंचने से लेकर वापसी तक रैली स्थल के बाहर से यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। हमसफर चौक से आगे छोटी गाड़ियों को जाने की अनुमति नहीं होगी। छोटी गाड़ियां (वन- वे) हमसफर चौक से बनायक व बाड़ी होते हुए महामाया मंदिर से चतरोखड़ी चौक पर भेजी जाएंगी। सलापड़-जड़ोल से आने वाली छोटी गाड़ियां पुंघ से वाया डीएवी स्कूल से हमसफर चौक से होकर भेजी जाएंगी।प्रियंका गांधी के सुंदरनगर पहुंचते ही पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस चौक से लेकर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के आवास तक यातायात को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

यह व्यवस्था तब तक रहेगी जब तक प्रियंका स्थल तक नहीं पहुंच जातीं। इसके बाद जब प्रियंका गांधी रैली स्थल से लौटेंगी तभी वाहनों की आवाजाही को फिर बंद कर दिया जाएगा। केवल बसों को ही रैली स्थल के बाहर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग से जाने की अनुमति दी जाएगी। निजी वाहन में आने वाले लोग चंडीगढ़, बिलासपुर या फिर बिलासपुर से मंडी, कुल्लू और मनाली जाने वाले सुंदरनगर से आते हुए वाया ऊना-जाहू-नेरचौक मार्ग से आ जा सकते हैं।

यह रहेगी व्यवस्था

सलापड़, जड़ोल, डैहर तथा घांघणू से आने वाली बसों की पार्किंग पुंघ के पीछे की जाएगी। नगौण खड्ड के पास छोटी गाड़ियां पार्क होंगी। मलोह से आने वाली गाड़ियों की पार्किंग सेंटमेरी स्कूल के पीछे होगी। करसोग, मंडी, बल्ह, नाचन, जोगेंद्रनगर, धर्मपुर, सराज व सरकाघाट से आने वाली गाड़ियां सुंदरनगर कॉलोनी के पास खड़ी करनी होंगी। कपाही आने वाली गाड़ियां शीश महल के पीछे पार्क की जाएंगी। मंडी व नेरचौक से आने वाली छोटी गाड़ियां (वन-वे) हमसफर से बनायक, बाड़ी होते हुए महामाया मंदिर से चतरोखड़ी चौक पर निकाली जाएंगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.