समुद्र की लहरों पर काबू पाने वाली प्रतिभा का सम्मान आज
कुल्लू की बेटी लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्वाल को मंगलवार को राष्ट्रीय साहसिक अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
संवाद सहयोगी, कुल्लू : कुल्लू की बेटी लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्वाल को मंगलवार को राष्ट्रीय साहसिक अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभा और टीम तारिणी की सभी नौसेना महिला अधिकारियों ने 254 दिन तक समुद्र की प्रचंड लहरों को पार करके विश्व कीर्तिमान बनाया था। इसी साहस के लिए यह अवार्ड दिया जा रहा है। मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ को¨वद सम्मानित करेंगे। मालूम हो यह पुरस्कार भूमि, समुद्र और वायु पर साहसिक कार्य करने पर दिया जाता है। भारतीय नौसेना की छह महिला अधिकारियों ने पनडुब्बी तारिणी से समुद्र में आठ माह (254 दिन) की यात्रा पूरी की थी। इस विश्व भ्रमण के दौरान इन महिला अधिकारियों ने तीन महासागर, चार महाद्वीप और कई देशों का सफर तय किया था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, परिवहन मंत्री गो¨वद ठाकुर, कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर, पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर ¨सह ने प्रतिभा को बधाई दी है।
-------------------------
इन महिला अधिकारियों को मिलेगा सम्मान
समुद्र परिक्रमा के दौरान 254 दिन तक समुद्र में पेश आई चुनौतियों का सामना करके इतिहास रचने वाली टीम तारिणी की लेफ्टिनेंट प्रतिभा जम्वाल, लेफ्टिनेंट वर्तिका जोशी, लेफ्टिनेंट पी. स्वाथी, लेफ्टिनेंट एश्वर्य बी, लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता व लेफ्टिनेंट विजया देवी को राष्ट्रीय साहसिक अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।