Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी की नियुक्ति से संगठन को मिलेगी मजबूती : प्रकाश चौधरी

प्रियंका गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी नियुक्त करने पर पूर्व आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने इस फैसले को देश विदेश की राजनीति में बहुप्रतीक्षित जिम्मेदारी करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ साथ देशवासी भी

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 03:16 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 03:16 PM (IST)
प्रियंका गांधी की नियुक्ति से संगठन को मिलेगी मजबूती : प्रकाश चौधरी
प्रियंका गांधी की नियुक्ति से संगठन को मिलेगी मजबूती : प्रकाश चौधरी

सहयोगी, नेरचौक : प्रियंका गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी नियुक्त करने पर पूर्व आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ देशवासी भी उन्हें राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हुए देखने के लिए उत्सुक थे। प्रियंका गांधी के महासचिव बनने से कांग्रेस पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। प्रियंका गांधी जहां उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करेंगी, वहीं उनकी संगठन की ताकत का हिमाचल को भी लाभ प्राप्त होगा। शिमला में उनका निवास स्थान होने से देश के साथ प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी को लाभ मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर और वीरभद्र ¨सह की अगुवाई में प्रदेश में संगठन को और मजबूत करते हुए लोकसभा चुनाव में राज्य से चारों सीटों पर जीत दर्ज कर कांग्रेस पार्टी की झोली में डाली जाएंगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.