Move to Jagran APP

क्षेत्रवाद के नाम पर लोगों को बांटती है भाजपा : प्रतिभा

संवाद सहयोगी पद्धर कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा क्षेत्रवाद के नाम पर हमेशा

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 11:34 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 11:34 PM (IST)
क्षेत्रवाद के नाम पर लोगों को बांटती है भाजपा : प्रतिभा
क्षेत्रवाद के नाम पर लोगों को बांटती है भाजपा : प्रतिभा

संवाद सहयोगी, पद्धर : कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा क्षेत्रवाद के नाम पर हमेशा ही लोगों को बांटने का काम करती है। कांग्रेस पूरे प्रदेश का समान विकास करती है। शनिवार को द्रंग के कटौला में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि जब भी चुनाव आते हैं भाजपा लोगों का ध्यान भटकाने के लिए नए-नए मुद्दे लेकर आती है। कांग्रेस हमेशा विकास के नाम पर वोट मांगती है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि चाहे विकास की बात हो या रोजगार देने की, कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही विकास को सर्वोपरि रखा है। आज देश की जनता महंगाई से बुरी तरह से त्रस्त है और केंद्र सरकार राहत देने के बजाय लगातार दामों में बढ़ोतरी करती जा रही है, जो कि देश की जनता के साथ सरासर अन्याय है। कांग्रेस पार्टी लगातार इस विषय को उठा रही है और आगे भी उठाती रहेगी।

इस दौरान पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी फौजियों का मान-सम्मान करती है, लेकिन कभी उनके नाम पर राजनीति नहीं करती। एनडीए सरकार के कार्यकाल में कारगिल युद्ध हुआ तो भाजपा इसे ऐसे दर्शाती है जैसे यह युद्ध उन्होंने ही लड़ा और जीता है। भाजपा कभी भी 1965 और 1971 की जंग का जिक्र नहीं करती। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसे नेता थे जो हमेशा ही विपक्ष की तारीफ करते थे। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि जब राम स्वरूप शर्मा आत्महत्या मामले की जांच की मांग परिवार वाले खुद कर रहे हैं तो भाजपा सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है। अपने द्रंग दौरे के दूसरे दिन प्रतिभा सिंह ने कटौला, शिवाबदार और टकोली में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया और अपने लिए वोट मांगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.