Mandi: दिल्ली के दो युवकों से मंडी पुलिस ने पकड़ी 328 ग्राम चरस, एक प्रापर्टी डीलर तो दूसरा बीबीए का छात्र
Mandi दिल्ली के रहने वाले दो युवकों से मंडी पुलिस ने 328 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध थाना सदर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
मंडी, जागरण संवाददाता: दिल्ली के रहने वाले दो युवकों से मंडी पुलिस ने 328 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध थाना सदर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपितों की पहचान अंकित पछवारिया पुत्र राम कुमार वर्मा मकान संख्या 69 गगन विहार, सर्वज्ञ शर्मा पुत्र अनिल कुमार मकान संख्या 55ए वैशाली अपार्टमेंट पाकेट ए12 कालकाजी एक्सटेंशन नई दिल्ली के रूप में हुई है।
थाना सदर की टीम ने मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की जांच के लिए भ्यूली चौक पर नाका लगाया हुआ था। कुल्लू की ओर से आई एसयूवी गाड़ी को पुलिस ने जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी से 328 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लिया है।
दोनों आरोपित मनाली घूमने गए हुए थे। चरस कहां व किससे खरीदी थी। पुलिस इसकी जांच कर रही है। एक आरोपित प्रापर्टी डीलर व दूसरा बीबीए का छात्र है।
दोनों आरोपितों को पुलिस रिमांड पर लेने के लिए शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवन ने आरोपितों से चरस बरामद किए जाने की पुष्टि की है।