Move to Jagran APP

भाजयुमो व ओबीसी मोर्चा ने किया पौधारोपण

जागरण टीम करसोग/लांगणा भाजयुमो करसोग व लांगणा के खुद्दर ओबीसी मोर्चा ने रविवार को देव

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 07:31 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 07:31 PM (IST)
भाजयुमो व ओबीसी मोर्चा ने किया पौधारोपण
भाजयुमो व ओबीसी मोर्चा ने किया पौधारोपण

जागरण टीम, करसोग/लांगणा : भाजयुमो करसोग व लांगणा के खुद्दर ओबीसी मोर्चा ने रविवार को देवदार के पौधे रोपित किए। करसोग में भाजयुमो अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में पौधारोपण किया गया। स्थानीय विधायक हीरालाल ने पौधारोपण की शुरुआत लालग बूथ के बरशैल से की।

loksabha election banner

अभियान में सुंदरनगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमी चंद व उनकी समस्त कार्यकारिणी और करसोग वन मंडल के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानों में कई युवाओं ने पौधारोपण में भूमिका निभाई। यह कार्यक्रम करसोग की 10 विभिन्न स्थानों पर करवाए गए। इसमें प्रभारी चितरंजन बगैला, कुशाल भंथल, रविदर चिडी, मनोज महूंनाग, कृष्ण व नरेश सरही, यशपाल सयांज, महेश कांडा, बलबीर तत्तापानी, बिहारी कुंहो, सोम कृष्ण ग्वालपुर आदि इन सभी स्थानों पर 1180 देवदार के पौधे रोपे। इसमें 360 कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज की।

उधर, लांगणा के खुद्दर में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने मंडल अध्यक्ष धर्मवीर चौधरी की अध्यक्षता में पौधारोपण किया। इसमें कार्यकर्ताओं ने 30 फलदार व औषधीय पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर जोगेंद्रनगर भाजपा मंडलाध्यक्ष पंकज जम्वाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.