Move to Jagran APP

सुखविंदर सिंह के हाथ कांग्रेस का भविष्य सुरक्षित नहीं: वीरभद्र्र

गर हालात ऐसे ही रहे तो प्रदेश में कांग्रेस का भविष्य और दयनीय हो जाएगी। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पार्टी के संविधान का पालन करना होगा।

By BabitaEdited By: Published: Fri, 13 Jul 2018 07:30 AM (IST)Updated: Fri, 13 Jul 2018 07:30 AM (IST)
सुखविंदर सिंह के हाथ कांग्रेस का भविष्य सुरक्षित नहीं: वीरभद्र्र
सुखविंदर सिंह के हाथ कांग्रेस का भविष्य सुरक्षित नहीं: वीरभद्र्र

नेरचौक (मंडी), जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र्र सिंह ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह  सुक्खू के हाथ कांग्रेस का भविष्य सुरक्षित नहीं है। सुक्खू के नेतृत्व में पार्टी लगातार चुनाव हार रही है। वह प्रदेश के युवा वर्ग को पार्टी से जोड़ने में विफल रहे हैं। कुछ लोग जिस तरह से पार्टी संविधान का उल्लंघन कर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं, इससे नहीं लगता है कि पार्टी आने वाले समय में सशक्त होकर उभरेगी।

loksabha election banner

पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के घर उनकी पुत्रवधु के निधन पर शोक जताने आए वीरभद्र्र सिंह ने सुक्खू पर तंज कसा कि संगठन में बिना चुनाव से कार्यकर्ताओं में जोश की कमी रहती है। नए युवा भी पार्टी के साथ नहीं जुड़ते हैं। पार्टी की संगठनात्मक स्थिति नाजुक दौर में पहुंच चुकी है। अगर हालात ऐसे ही रहे तो प्रदेश में कांग्रेस का भविष्य और दयनीय हो जाएगी। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पार्टी के संविधान का पालन करना होगा। जिला व प्रदेश में हर स्तर पर संगठन के चुनाव करवा कार्यकारिणी का गठन करना होगा। बकौल वीरभद्र, मंडी लोकसभा चुनाव क्षेत्र से वह या उनके परिवार का कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ेगा। इस बार कोई नया मकरझंडु ही चुनाव में उतारा जाएगा। प्रदेश की जयराम सरकार को अनुभवहीन करार देते हुए कहा कि जयराम को सरकार चलाने की शुभकामनाएं देते हैं। इस मौके पर उनके साथ विधायक विक्रमादित्य सिंह, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर व हरेंद्र सेन भी मौजूद रहे।

सुक्खू बने रहेंगे प्रदेशाध्यक्ष : रजनी

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा है कि दोगले नेताओं को पार्टी से बाहर किया जाएगा। सुखविंदर सिंह  अपने पद पर बने रहेंगे। वीरभद्र सिंह के कहने पर उन्हें हटाया नहीं जाएगा। कांग्रेस में दबाव से ऐसा करवाने की रिवायत अब खत्म हो चुकी है। वीरभद्र ने उनसे सभी मसलों पर खुलकर बातचीत की है। अगले सभी सम्मेलनों में मुकेश  अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू व वीरभद्र्र सिंह के साथ नजर आएंगे।

बिलासपुर के किसान भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने चेताया कि नेता कार्यकर्ताओं को स्वार्थ के लिए हिस्सों में न बांटें। बेशक प्रदेश में गुटबाजी के कारण पार्टी को नुकसान हुआ है। भविष्य में इससे पार पा लेंगे। वह कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करेंगी। इसके लिए विधानसभा क्षेत्रवार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। आरोप लगाया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) जाति व धर्म के आधार पर लोगों को बांट रहा है। विधानसभा चुनाव में पार्टी के कुछ नेताओं ने हाईकमान को गलत फीडबैक दी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.