विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के मंडी में पैराग्लाइडर क्रैश, रूसी महिला पायलट घायल

Published: Thu, 29 Oct 2026 08:04 PM (IST)

पद्धर के फुलाधार में एक पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 41 वर्षीय रूसी महिला पायलट कसेनिया घायल हो गईं। तेज ...और पढ़ें

फुलाधार में पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त, रूसी महिला पायलट घायल। फाइल फोटो

फुलाधार में पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त, रूसी महिला पायलट घायल। फाइल फोटो

HighLights

  1. रूसी महिला पायलट कसेनिया पैराग्लाइडर दुर्घटना में घायल।

  2. फुलाधार, पद्धर में तेज हवाओं से हुआ हादसा।

  3. घायल पायलट को जोगेंद्रनगर अस्पताल में भर्ती कराया।

संवाद सहयोगी, पद्धर। उपमंडल पद्धर के झटिंगरी स्थित फुलाधार में वीरवार दोपहर बाद एक पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त होने से रूस की 41 वर्षीय महिला पायलट कसेनिया घायल हो गई।

हादसे में उनकी दाईं टांग में फ्रैक्चर हुआ है। उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जोगेंद्रनगर पहुंचाया गया। कसेनिया ने बीड़ से पैराग्लाइडिंग के लिए उड़ान भरी थी।

दोपहर बाद करीब तीन बजे फुलाधार के पास तेज हवा के झोंकों के कारण वह पैराग्लाइडर पर नियंत्रण खो बैठी और दुर्घटना का शिकार हो गई। घायल महिला को टैक्सी से झटिंगरी पहुंचाया गया।

इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उसे नागरिक अस्पताल जोगेंद्रनगर ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे के समय झटिंगरी और घोघरधार क्षेत्र में कई पैराग्लाइडर पायलट उड़ान भर रहे थे।