चुक्कू में बाथरूम में गिरने से व्यक्ति की मौत
उपमंडल की ग्राम पंचायत चुक्कू के पनारा गांव में एक व्यक्ति की बाथरूम में गिरने
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 05:51 PM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 05:51 PM (IST)
सहयोगी, पद्धर : उपमंडल की ग्राम पंचायत चुक्कू के पनारा गांव में एक व्यक्ति की बाथरूम में गिरने से मौत हो गई। पवन कुमार पुत्र नानक चंद घर के बाथरूम में नहाने जा रहा था कि अचानक पांव फिसलने से गिर गया और बेहोश हो गया। स्वजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल पद्धर ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना से चुक्कू पंचायत में शोक की लहर है। पवन आइआरडीपी परिवार से संबंध रखता था। पंचायत समिति द्रंग के उपाध्यक्ष कृष्ण भोज, पंचायत प्रधान मनसा राम, उप प्रधान रमेश कुमार, वार्ड सदस्य शेर सिंह, रणजीत सिंह, मिर्जा राम, लाल सिंह, मस्त राम और जुगल किशोर ने सरकार व जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करवाने की गुहार लगाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें