नाले में बहे वृद्ध का नहीं लगा सुराग
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : निहरी तहसील में नाले में बहे वृद्ध का चार दिन बाद भी सुराग नहीं लग पा
By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Aug 2018 06:42 PM (IST)Updated: Thu, 16 Aug 2018 06:42 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : निहरी तहसील में नाले में बहे वृद्ध का चार दिन बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। बीएसएल थाना कॉलोनी सुंदरनगर के प्रभारी गुरबचन सिंह की अगुवाई में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन कहीं पर भी सुराग नहीं लग पाया है।
लक्ष्मण राम (65) पुत्र परसू राम सोमवार को खेत में काम करने गया था। इसी दौरान पहाड़ से गिर रहे बरसाती नाले में लक्ष्मण राम के बहने की आशंका जताई गई थी। पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया लक्ष्मण राम की तलाश में ग्रामीणों के साथ सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अब तक कोई सुराग न लग पाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें