लेखराज बने संयोजक और एनआर ठाकुर महामंत्री
जागरण संवाददाता मंडी नूतन प्रयास फाउंडेशन का गठन हिमाचल में भी हो गया है। इस संस्था में
By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 03:53 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 03:53 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मंडी : नूतन प्रयास फाउंडेशन का गठन हिमाचल में भी हो गया है। इस संस्था में अब तक 18 राज्य जुड़ चुके हैं। लेखराज राणा को संस्था का संरक्षक, डॉ. सुभाष राणा को अध्यक्ष और एनआर ठाकुर को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। एनआर ठाकुर ने कहा कि संस्था राष्ट्रस्तर पर पंजीकृत है और इसका मुख्यालय दिल्ली में है। संस्था का उद्देश्य समाज में पहल करना है। इसमें वही लोग शामिल किए जाएंगे जोकि निस्वार्थ भाव से समाजसेवा करने का जज्बा संजोए हैं। कोरोना काल समाप्त होते ही एक बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा। संस्था ने शुरुआती चरण में स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, समरसता, शिक्षा, कानूनी जागरूकता, कौशल, पर्यावरण और ग्रामोत्थान पर काम करने का फैसला लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें