Move to Jagran APP

सतीश बने एनपीएस संघ पद्धर ब्लॉक के अध्यक्ष

कर्मचारी महासंघ के चुनाव मंगलवार को पद्धर में हुए। महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान सतीश चंद भाटिया(राजस्व विभाग) को सर्वसम्मति से एनपीएस कर्मचारी संघ पद्धर ब्लॉक अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। वहीं प्रेम सिंह भारद्वाज को महासचिव मोहर लाल को कोषाध्यक्ष तथा हितेंद्र सि

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 05:38 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 06:44 AM (IST)
सतीश बने एनपीएस संघ पद्धर ब्लॉक के अध्यक्ष
सतीश बने एनपीएस संघ पद्धर ब्लॉक के अध्यक्ष

सहयोगी, पद्धर : पद्धर ब्लॉक एनपीएस कर्मचारी महासंघ के चुनाव मंगलवार को पद्धर में हुए। महासंघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान सतीश चंद भाटिया को सर्वसम्मति से एनपीएस कर्मचारी संघ पद्धर ब्लॉक अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। प्रेम सिंह भारद्वाज को महासचिव, मोहर लाल को कोषाध्यक्ष तथा हितेंद्र सिंह ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। सतीश भाटिया ने कर्मचारियों का आह्वान किया कि सभी एकजुटता का परिचय देते हुए संघ का भरपूर सहयोग करें ताकि पुरानी पेंशन बहाली के लिए सरकार को घेरा जा सके। जब कर्मचारियों को उनके हक देने की बात आती है तो सरकार के मुखिया द्वारा संसाधनों की कमी कहकर के नकार दिया जाता है जबकि खुद अपने भत्ते एक दिन में ही बढ़ा दिए जाते हैं। इस तरह से सरकार द्वारा कर्मचारियों की अनदेखी को हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एनपीएस कर्मचारी संघ पद्धर ब्लॉक की बैठक 29 सितंबर को पद्धर में होगी। इसमें संघ की कार्यकारिणी का विस्तार होगा।

loksabha election banner

संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि संगठन के चुनाव का उद्देश्य उन सभी कर्मचारी साथियों को संगठन के साथ जोड़ना है जो अभी तक किसी कारण नहीं जोड़ पाए हैं। एनपीएस कर्मचारी महासंघ का एकमात्र उद्देश्य पुरानी पेंशन बहाली है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। यदि सरकार जल्द उनकी मांग पूरी नहीं करती तो यह आंदोलन जन आंदोलन में भी बदल सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.