शेड बनाने पर 32 रेहड़ी-फड़ी धारकों को नोटिस
संवाद सहयोगी, मंडी : मंडी शहर के सेरी चानणी चौक के निकट रेहड़ी-फड़ी धारकों की
संवाद सहयोगी, मंडी : मंडी शहर के सेरी चानणी चौक के निकट रेहड़ी-फड़ी धारकों की ओर से शेड का निर्माण करने पर नगर परिषद ने कड़ा संज्ञान लिया है। इसे टाउन वे¨डग एक्ट की उल्लंघन करार देते हुए नगर परिषद ने शेड का निर्माण करने वाले 32 रेहड़ी-फड़ी धारकों को नोटिस जारी कर उन्हें तत्काल शेड हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं, अन्यथा नगर परिषद स्वयं शेड हटाने के लिए अभियान शुरू करेगी।
इधर, रेहड़ी-फड़ी वर्कर्स यूनियन ने वीरवार को शहर में बैठक का आयोजन कर नगर परिषद पर रेहड़ी-फड़ी वालों को चिह्नित स्थानों से जबरन हटाने का आरोप लगाया है। रेहड़ी-फड़ी वर्कर्स यूनियन ने नगर परिषद पर मनमानी का आरोप लगाते हुए संघर्ष को तेज करने की चेतावनी दे डाली है।
शहर में रेहड़ी फहड़ी वालों के लिए अभी तक छत नसीब नहीं हुई है। रेहड़ी-फड़ी धारक खुले आसमान तले फल व सब्जियां बेच रहे हैं। बारिश होने पर रेहड़ी-फड़ी धारकों को अपना सामान बारिश से बचाने के लिए जदोजहद करनी पड़ती है।
सेरी चानणी के निकट कुछ रेहड़ी फड़ी धारकों ने नगर परिषद के अधिकारियों को विश्वास में लिए बगैर स्वयं शेड का निर्माण कर दिया है। जिस पर नगर परिषद के अधिकारियों ने भौंहे तरेर दी हैं। नगर परिषद ने वीरवार को इस मामले पर मंथन कर इसे टाउन वेंडिग एक्ट की अवहेलना करार दिया है।
----
स्थान से हटाने पर जताई नाराजगी :
उधर, रेहड़ी-फड़ी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। यूनियन ने नगर परिषद पर अकारण रेहड़ी-फड़ी वालों को अपने स्थान से हटाने का आरोप लगाया है। यूनियन के सदस्यों का कहना है कि चार रेहड़ी-फड़ी वालों को वें¨डग जोन से हटाने का नगर परिषद का नोटिस स्ट्रीट वें¨डग एक्ट की सरेआम उल्लंघना है।
-------
रेहड़ी-फड़ी धारकों ने एक्ट की सरेआम अनदेखी कर स्वयं शेड का निर्माण किया है। शेड जल्द न हटाए गए तो नगर परिषद मामले में आवश्यक कार्रवाई अमल में लाएगी।
-सुमन ठाकुर, अध्यक्ष, नगर परिषद मंडी।