चौहाटा बाजार से विक्टोरिया पुल की तरफ वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था रद
संवाद सहयोगी, मंडी : चौहाटा बाजार से विक्टोरिया पुल की तरफ वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था को रद क
संवाद सहयोगी, मंडी : चौहाटा बाजार से विक्टोरिया पुल की तरफ वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था को रद कर दोनों ओर से यातायात बहाली करने पर नगर परिषद मंडी ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा का आभार व्यक्त किया है। इससे शहरवासियों के साथ बाजार में आने वाले लोगों को भी सुविधा होगी। नगर परिषद अध्यक्ष सुमन ठाकुर, उपाध्यक्ष विरेंद्र शर्मा, पार्षद अलकनंदा हांडा, सिमरन जीत कौर, नेहा कुमारी, पुष्पराज कात्यायन, जितेंद्र शर्मा, माधुरी कपूर, निर्मला शर्मा, उर्मिला शर्मा, बंसी लाल, विशाल ठाकुर, नीलम शर्मा, राजेंद्र पुरी, हितेश मल्होत्रा, मोती लाल मेहरा व हेमलता शर्मा ने संयुक्त बयान में कहा कि नगर परिषद मंडी ने 29 जून की अपनी साधारण बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था को हटाकर दोनों तरफ से यातायात बहाल करने की मांग जिला प्रशासन से की थी। वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लोगों के जी का जंजाल बन चुकी थी तथा काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।