विक्टोरिया पुल के पास बनेगा कैफेटेरिया
जागरण संवाददाता मंडी ऐतिहासिक विक्टोरिया ब्रिज और हैरिटेज स्कूल भवन पढ़ाई के साथ आक
जागरण संवाददाता, मंडी : ऐतिहासिक विक्टोरिया ब्रिज और हैरिटेज स्कूल भवन पढ़ाई के साथ आकर्षण का केंद्र बनेंगे। विक्टोरिया ब्रिज पर पर्यटकों की आमद बढ़ाने के लिए कैफेटेरिया बनेगा साथ ही इसका इतिहास बताता बोर्ड लगेगा, वहीं जिला पुस्तकालय हैरिटेज भवन में शिफ्ट होगा। नगर निगम मंडी दोनों जगहों से लोगों को जोड़ने के लिए योजना तैयार की है। इसका प्रस्ताव भी सरकार को भेज दिया है।
मंडी में दोनों ही प्राचीन धरोहरों में शामिल हैं। विक्टोरिया पुल पर अब वाहनों की आवाजाही नहीं होती है, ऐसे में यहां पर नए सिरे से लाइटें लगाकर कैफेटेरिया बनाया जाएगा ताकि ब्यास किनारे लोग इसकी खूबसूरती का मजा ले सकें। वहीं पांच करोड़ की लागत से पुन: अपने प्राचीन रूप में बनकर तैयार ऐतिहासिक स्कूल भवन का इस्तेमाल पुस्तकालय के रूप में होगा। जिला लाइब्रेरी में जगह कम होने के कारण इसे इस भवन में शिफ्ट किया जाएगा। यहां बच्चों के बैठने के लिए बेहतर खुली जगह तो होगी ही साथ ही एक एक कैफे भी खोला जाएगा। जिला लाइब्रेरी में 2500 के करीब सदस्य हैं। नगर निगम के पास 16 करोड़ के करीब बजट है। जिससे यहां पर बजट खर्च होगा।
-----------
महामृत्युंजय से शिफ्ट होगा बस स्टैंड
महामृत्युंजय चौक पर बना बस स्टॉप अब यहां से शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए भी योजना बनाई गई है। पीडब्ल्यूडी, आरटीओ वपरिवहन निगम के अधिकारियों के साथ जल्द नया स्थान बस स्टॉप के लिए देखा जाएगा।
---------
विक्टोरिया पुल को और आकर्षक बनाकर वहां कैफेटेरिया बनाया जाएगा। साथ ही जिला पुस्तकालय को हैरिटेज स्कूल भवन में शिफ्ट करने का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है।
-दीपाली जसवाल, महापौर नगर निगम मंडी।