कारोबारी की हत्या कर फरार हुए बाहरी मजदूर
सुंदरनगर उपमंडल के कनैड़ में बाहरी राज्य के रहने वाले दो मजदूर एक कारोबारी की हत्या कर फरार हो गए। कारोबारी का मोबाइल फोन और कुछ नकदी भी गायब है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुनीत रघु ने घटनास्थल का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए है। दोनों मजदूरों का पुलिस के पास कोई पंजीकरण नहीं है। वह असम के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपितों तक पहुंचने के लिए मोबाइल डिटेल खंगाल रही है। श्याम लाल (42) पुत्र बंगाली राम धंधरास का रहने वाला था। वह कनैड़ में एल्यूमिनियम की फि¨टग का कारोबार करता था। उसने
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : सुंदरनगर उपमंडल के कनैड में अन्य राज्य के दो मजदूर एक कारोबारी की हत्या कर फरार हो गए। कारोबारी का मोबाइल फोन और कुछ नकदी भी गायब है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी गुरदेव शर्मा, एएसपी पुनीत रघु ने घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए है। दोनों मजदूरों का पुलिस के पास कोई पंजीकरण नहीं है। वे असम के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस आरोपितों तक पहुंचने के लिए मोबाइल डिटेल खंगाल रही है। श्याम लाल (42) पुत्र बंगाली राम धंधरास का रहने वाला था। वह कनैड़ में एल्यूमीनियम डोर फि¨टग का कारोबार करता था। उसने दुकान पर काम के लिए दो मजदूर रखे थे। वे दोनों कनैड में ही एक क्वार्टर में रहते थे।
श्याम लाल रविवार शाम करीब छह बजे कनैड बाजार में एक क्लीनिक में बैठा हुआ था, इसी दौरान उसके मोबाइल फोन पर एक मजदूर की कॉल आई। वह जोर-जोर से रो रहा था। मजदूर की उम्र 15 साल के करीब बताई जा रही है। करीब 20 मिनट बाद श्याम लाल एक मजदूर को लेकर क्लीनिक पर आया। मजदूर की कलाई में चोट लगी हुई थी। उसने अपनी कलाई किसी तेजधार चीज से काटने का प्रयास किया था। क्लीनिक में प्राथमिक उपचार के बाद श्याम लाल मजदूर को छोड़ने क्वॉर्टर चला गया। रात को वह मजदूरों के क्वार्टर में ही रुक गया। श्याम लाल के घर न पहुंचने पर रात करीब 11 बजे उसकी पत्नी निशा ने मोबाइल फोन पर कॉल की तो फोन स्विच ऑफ था। निशा ने इस बात से परिजनों को अवगत करवाया। श्याम लाल के सुबह तक घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश में कनैड बाजार पहुंचे। पूछताछ करते-करते वह क्लीनिक में पहुंचे। क्लीनिक मालिक ने उसने रविवार रात को हुए घटनाक्रम के बारे में बताया। इसके बाद मजदूरों के क्वार्टर में तलाश के लिए पहुंचे। वहां श्याम लाल का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। मुंह से खून निकला हुआ था। शरीर में चोट का कोई निशान नहीं है।
कनैड पंचायत के उपप्रधान भूपेंद्र वालिया ने पुलिस थाना सुंदरनगर को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा।