भूस्खलन की चपेट में आई बस से यात्री बचाए
प्राकृतिक आपदा के समय राहत व बचाव कार्यों में उपयोग में लाई जाने वाली घटना प्रतिक्रिया प्रणाली(आइआरएस) पर एक पूर्वाभ्यास (मॉकड्रिल) का आयोजन शहर के साथ लगते पुलघराट में किया गया। इसमें आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों, संस्थाओं व स्वयं सेवियों ने भाग लिया। भूस्खलन की चपेट में आई एक पर्यटक बस के प्रभावितों को सुरक्षित निकालने का पूर्वाभ्यास किया गया। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं की ²ष्टि से मंडी जिला काफी संवेदनशील है। भूकंप, बाढ़, आग व भारी बर्फबारी के अतिरिक्त भूस्खलन जैसी आपदाओं की संभावनाएं यहां बनी रहती हैं। इन आपदाओं के दौरान राहत व बचाव कार्यों को पूरी तत्परता व तीव्रता से क्रियान्वित करने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन किया गया है।
जागरण संवाददाता, मंडी : प्राकृतिक आपदा के समय राहत व बचाव कार्र्यो में उपयोग में लाई जाने वाली घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (आइआरएस) पर एक पूर्वाभ्यास (मॉकड्रिल) का आयोजन पुलघराट में किया गया। इसमें आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों, संस्थाओं व स्वयंसेवियों ने भाग लिया। भूस्खलन की चपेट में आई एक पर्यटक बस के प्रभावितों को सुरक्षित निकालने का पूर्वाभ्यास किया गया। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से मंडी जिला काफी संवेदनशील है। भूकंप, बाढ़, आग व भारी बर्फबारी के अतिरिक्त भूस्खलन जैसी आपदाओं की संभावनाएं यहां बनी रहती हैं। इन आपदाओं के दौरान राहत व बचाव कार्यों को पूरी तत्परता व तीव्रता से क्रियान्वित करने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन किया गया।
पूर्वाभ्यास में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) पुलिस, गृहरक्षक वाहिनी, रेडक्रॉस सोसायटी के सर्व स्वयंसेवक, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, दूरसंचार सहित सभी संबंधित विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।
पुलघराट के समीप भारी भूस्खलन के कारण एक पर्यटक बस के खाई में गिर जाने पर किस तरह राहत व बचाव कार्य किया जाए आज के पूर्वाभ्यास का यही विषय रखा गया था। इसके लिए आइआरएस प्रणाली के तहत एक स्टे¨जग एरिया घटनास्थल के समीप चिहिन्त कर वहां पर इंसीडेंस कमांड पोस्ट, प्ला¨नग एरिया, अस्थायी स्वास्थ्य शिविर व लाजिस्टिक स्पोर्ट व संचार प्रणाली के लिए शिविर लगाए गए।
उपायुक्त ने कहा कि इस तरह के पूर्वाभ्यास आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी लोगों को क्रियाशील व अद्यतन,अपडेट रखते हैं। इस मौके पर आदेशक राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल पंडोह अंजुम आरा, आदेशकए गृह रक्षक छठी वाहिनी एस लखनपाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुनीत रघु, सहायक आयुक्त राज कृष्ण, टीम कमांडर निरीक्षक रामलाल हराण, उप निरीक्षक अशोक शर्मा व मोहित कुमार भी मौजूद रहे।