बीड़ बिलिंग विश्व के मानचित्र पर उभरेगा
कांग्रेस कार्यकाल में पर्यटन विकास की घोषणाएं तो बहुत हुईं, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ। अब भाजपा सरकार के सत्ता में आने व मुख्यमंत्री जयराम की दूरदर्शी सोच से केंद्र से महत्वाकांक्षी पर्यटन पैकेज मिला है। इससे बीड़ बि¨लग क्षेत्र को शामिल कर इसे पर्यटन मानचित्र में लाया गया है। यह बात बैजनाथ के विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने कही। उन्होंने कहा कि
सहयोगी, बरोट : बैजनाथ के विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में पर्यटन विकास की घोषणाएं तो बहुत हुई। लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ। अब भाजपा सरकार के सत्ता में आने व मुख्यमंत्री जयराम की दूरदर्शी सोच से केंद्र से महत्वाकांक्षी पर्यटन पैकेज मिला है। इससे बीड़ बि¨लग क्षेत्र को शामिल कर इसे पर्यटन मानचित्र में लाया गया है। समूचे क्षेत्र में पर्यटन विकास के साथ रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके लिए एक मास्टर प्लान बनाया जाएगा व पर्वतारोहण को बढ़ावा देने के लिए आधार मूल ढांचा स्थापित किया जाएगा। बीड़ बि¨लग व छोटा भंगाल में सड़कों का सुधार किया जा रहा है। बरोट, राजगुंधा व बीड़ में एक पर्यटन सर्किट बनाया जाएगा व बीड़ पैराग्लाइ¨डग में अंतरराष्ट्रीय सुविधा भी दी जाएगी।