अनशन की तैयारी कर रहे फोरलेन प्रभावितों से वार्ता करेंगे गो¨वद ठाकुर
फोरलेन प्रभावितों के साथ परिवहन मंत्री गो¨बद ठाकुर 25 से 27 सितंबर के बीच वार्ता कर सकते हैं। इससे फोरलेन संघर्ष समिति में एक उम्मीद की किरण जगी है। समिति ने अपनी मांगों को लेकर मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच से 2 अक्टूबर से अनशन शुरु करने का ऐलान कर रखा है। संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष सेवानिवृत्त बिग्रेडियर खुशाल ठाकुर ने कहा कि अब तक वार्ता नाम पर आश्वासन मिले हैं। परिवहन मंत्री ने अगले सप्ताह शिमला या फिर किसी अन्य जगह पर उच्च स्तरीय वार्ता की बात कही है। खुशाल ठाकुर ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए कई बार गो¨बद ¨सह ठाकुर उनके आंदोलनों व बैठकों में शामिल हुए। उन्होंने सरकार बनने पर सभी मांगों को मा
जागरण संवाददाता, मंडी : हक के लिए अनशन की तैयारी कर रहे फोरलेन प्रभावितों के साथ परिवहन मंत्री गो¨वद सिंह ठाकुर 25 से 27 सितंबर के बीच वार्ता कर सकते हैं। इससे फोरलेन संघर्ष समिति में एक उम्मीद की किरण जगी है। समिति ने अपनी मांगों को लेकर मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच से दो अक्टूबर से अनशन शुरू करने का ऐलान कर रखा है। संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष सेवानिवृत्त बिग्रेडियर खुशाल ठाकुर ने कहा कि अब तक वार्ता के नाम पर आश्वासन मिले हैं। परिवहन मंत्री ने अगले सप्ताह शिमला या फिर किसी अन्य जगह पर उच्चस्तरीय वार्ता की बात कही है। खुशाल ठाकुर ने कहा विपक्ष में रहते हुए कई बार गो¨वद ¨सह ठाकुर उनके आंदोलन व बैठकों में शामिल हुए। उन्होंने सरकार बनने पर सभी मांगों को मानने का वादा भी किया था।