टिहरा में मैराथन 27 सितंबर को
टिहरा में 27 सितंबर को मेराथन का आयोजन किया जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 07:20 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 07:20 PM (IST)
सहयोगी, धर्मपुर : पर्यटन दिवस पर टिहरा पंचायत, सामाजिक एवं पर्यटन से जुड़ी संस्थाओं के सहयोग से 27 सितंबर को सुबह आठ बजे मैराथन का आयोजन करेगी। इसमें चार श्रेणियां भाग ले सकती है। ओपन वर्ग में पुरुष एवं महिला वर्ग तथा जूनियर वर्ग में (अंडर- 15 लड़के) एवं (अंडर-15 लड़कियां) जूनियर वर्ग केवल धर्मपुर एवं सरकाघाट ब्लॉक के धावक ही भाग ले सकेंगे। हर वर्ग में पहले नौ स्थान पर आने वाले विजेताओं को नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। जूनियर वर्ग में आयु प्रमाणपत्र लाना जरूरी है। यह जानकारी पंचायत प्रधान सुरेंद्र पठानिया ने दी। मैराथन के माध्यम से पर्यटन के प्रति जागरूकता, ऐतिहासिक धरोहर संरक्षण, स्वच्छता एवं नशा मुक्त युवा संदेश देना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें