मशाल संस्था ने सरकाघाट में किया मौन प्रदर्शन
महिला एसोसिएशन फॉर सेविग्ज हेल्थ अवेयरनेस एंड लिट्रेसी (मशाल संस्था) ने समाहल गांव की घटना के विरोध में मौन प्रदर्शन किया।
संवाद सहयोगी, सरकाघाट : महिला एसोसिएशन फॉर सेविग्ज हेल्थ अवेयरनेस एंड लिट्रेसी (मशाल संस्था) ने समाहल गांव की घटना की निदा करते हुए सरकाघाट में अंधविश्वास के विरोध और महिला सम्मान के पक्ष में जागरूकता एवं सद्भावना बैठक की। इसके बाद सरकाघाट बाजार में मौन प्रदर्शन किया गया।
मसाल संस्था की अध्यक्ष प्रेम कुमारी ने कहा हम 21वीं सदी में जी रहे हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं आज भी समाज को शर्मसार कर रही हैं। आज भी महिलाओं के प्रति समाज के नजरिये और मानसिकता में बदलाव नहीं हुआ है। मशाल संस्था इस वर्ष अपने सारे कार्यक्रम इसी अंधविश्वास के पर्दाफाश पर आयोजित करेगी तथा जागरूकता अभियान चलाएगी।
मशाल संस्था द्वारा 10 दिसंबर को मानव अधिकार दिवस पर महिला मंडलों व धार्मिक संगठनों के साथ कार्यक्रम का आयोजन कर हर पहलू पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक जागरूकता सद्भावना पर मंथन किया जाएगा। संस्था ने सरकार व प्रशासन से नशाखोरी व अंधविश्वास जैसी कृतियों पर सख्त कदम उठाने की मांग की तथा मौजूदा घटना के प्रति प्रशासन और सरकार द्वारा चलाई जा रही कार्रवाई की सराहना की तथा निष्पक्ष न्याय की उपेक्षा की संस्था ने मांग की है कि गुनाहगार बचे नहीं और बेगुनाह परेशान न हो। इस मौके पर नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष निशा चौहान, उपाध्यक्ष सरोज ठाकुर, पूर्व उपाध्यक्ष ललिता शर्मा सहित करीब महिला मंडलों की सदस्यों ने भाग लिया।