उतरशाल घाटी में बर्फ से चमकी पहाड़ियां
गया है। बीती रात उतरशाल की ऊंची पहाड़ियों में ताजा बर्फबारी हुई है। इससे पूरी घाटी शीतलहर की चपेट में आ गई है। मौसम साफ होने के बाद घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली है। धूप खिलने से पहाड़ों पर चांदी की तरह बर्फ चमक रही है। जिससे नजारा खूबसूरत लग रहा है। घाटी में शीतलहर से लोग ठंड से बचने के लिए अंगीठी ,तंदूर व हिटर का सहारा भी ले रहे है। उतरशाल में बारिश बर्फबारी से किसानों,बागवानों व कारोबारियों के चेहरे पर रौन
सहयोगी, कटौला : उतरशाल घाटी में तीन दिनों के बाद मौसम साफ गया है। पहाड़ियों में ताजा बर्फबारी हुई है। इससे पूरी घाटी शीतलहर की चपेट में आ गई है। मौसम साफ होने के बाद घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली है। धूप खिलने से पहाड़ों पर चांदी की तरह बर्फ चमक रही है। ठंड से बचने के लिए लेाग अंगीठी, तंदूर व हीटर का सहारा भी ले रहे हैं। उतरशाल में बारिश बर्फबारी से किसानों, बागवानों व कारोबारियों के चेहरे पर रौनक लौटी है। शेगली पंचायत के खलगवाड़ गांव के स्थानीय बागवान दिले राम ने बताया कि इस वर्ष उतरशाल में अच्छी बर्फबारी व बारिश हुई है, जिससे किसानों की लहसुन व गेहूं, मटर, गोभी की फसल व प्राकृतिक जलस्त्रोतों को संजीवनी मिली है।