सुजानपुर हलके में बनेंगी तीन नई सड़कें
सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैप्टन रंजीत ¨सह, उपाध्यक्ष अंकुश गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र ठाकुर, सुमन चौहान, महामंत्री पवन शर्मा, अनिल शामा, भाजपा मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,
संवाद सहयोगी, सुजानरपुर : सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैप्टन रंजीत ¨सह, उपाध्यक्ष अंकुश गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र ठाकुर, सुमन चौहान, महामंत्री पवन शर्मा, अनिल शामा, भाजपा मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। सुजानपुर क्षेत्र के विकास को निरंतर रफ्तार मिली है तो सिर्फ भाजपा सरकार में सुजानपुर की तीन सड़कें कोट बाया चौरी, पटलांदर व चमियाणा दूसरी सड़क टौणी देवी से जंगल बैरी बाया उहल, कक्कड़ व बजरोल।
तीसरी सड़क उहल से बीड़ बगेहड़ा वाया पोंहज व जदंड़ू उक्त तीनों सड़कों को सीआरएफ के अंतर्गत डाल दिया गया है। कांग्रेस सरकार व राजेंद्र राणा सिर्फ कागजों व भाषणों में विकास की बात करते हैं। सुजानपुर की जनता को भ्रमित करने वाले भी यह अच्छी तरह जानते हैं कि अगर सुजानपुर क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाकर घर-घर को रास्ता दिया है तो सिर्फ भाजपा सरकार व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के अथक व सराहनीय प्रयासों ने सुजानपुर को संवारा है। परंतु कुछ कांग्रेसी नेता झूठी बयानबाजी कर लोगों को भ्रमित करते रहते हैं। यह नेता भूल जाते हैं की क्षेत्र विकास कागजों में नहीं भाषणों में नहीं, धरातल पर दिखना चाहिए।