राज्यस्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे डीएवी के तीन होनहार
वालसर में आयोजित जिला स्तरीय 27वीं राष्ट्रीय साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता में डीएवी सुंदरनगर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता की विज्ञान गतिविधियों में आठवीं कक्षा के आदित्य चौधरी ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि दसवीं कक्षा की तनीषा और नवमीं के शौर्यमन की साइंटिफिक सर्वे रिपोर्ट इस प्रतियोगिता में
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर में आयोजित जिलास्तरीय 27वीं राष्ट्रीय साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता में डीएवी सुंदरनगर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता की विज्ञान गतिविधियों में आठवीं कक्षा के आदित्य चौधरी ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि दसवीं कक्षा की तनीषा और नवमीं के शौर्यमन की साइंटिफिक सर्वे रिपोर्ट इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ रही है। जिसके लिए उक्त तीनों विद्यार्थियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मैथ्स ओलंपियाड में आठवीं कक्षा की नंदिनी शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के प्रधानाचार्य मोहित चुघ ने बताया कि चार से छह नवंबर तक चली प्रतियोगिता में मंडी जिला के सभी खंडों के करीब चार सौ विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें डीएवी सुंदरनगर के 13 विद्यार्थियों ने पाठशाला की प्राध्यापिका उर्मिला ठाकुर और विज्ञान अध्यापक विक्रम सिंह के मार्ग दर्शन में विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान से संबंधित गतिविधियों, गणित ओलंपियाड तथा सर्वे रिपोर्ट में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया।