युवा लोक गायक सुभाष को हिम गौरव अवार्ड
संयुक्त कल्याण समिति दिल्ली द्वारा महाराजा अग्रसेन आडिटोरियम रोहणी में लोहड़ी पर्व के अवसर पर युवा लोक गायक सुभाष राणा को लोक संस्कृति को संजोने, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढाओ जैसे सामाजिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ दिल्ली की संस्था ने हिम गौरव अवार्ड से सम्मानित किया। ग्राम पंचायत पिपली के गांव लडवान के युवा लोक गायक सुभाष राणा हाल ही में शान ए हिमाचल पुरस्कार हासिल किया है। सुभाष राणा ने अवार्ड मिलने पर प्रसन्नता
सहयोगी, चौंतड़ा : प्रदेश के कृषि मंत्री रामलाल मार्कडेय की अध्यक्षता में हिमाचल संयुक्त कल्याण समिति दिल्ली की ओर से महाराजा अग्रसेन आडिटोरियम रोहणी में लोहड़ी पर्व के अवसर पर युवा लोक गायक सुभाष राणा को लोक संस्कृति को संजोने, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे सामाजिक कार्यो के लिए श्रेष्ठ दिल्ली की संस्था ने हिम गौरव अवार्ड से सम्मानित किया। ग्राम पंचायत पिपली के गांव लडवान के युवा लोक गायक सुभाष राणा हाल ही में शान ए हिमाचल पुरस्कार हासिल किया है। सुभाष राणा ने अवार्ड मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि गायन के क्षेत्र के साथ सामाजिक कार्यों को जारी रखा जाएगा। सम्मान प्रदान करने के लिए उन्होंने हिमाचल संयुक्त कल्याण समिति दिल्ली के अध्यक्ष सुभाष बरवाल, एससी शर्मा व राकेश ठाकुर का आभार भी जताया है।