ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकाली शोभायात्रा
मंडी शहर में सत्य साईं बाबा के 94वें जन्म दिवसर पर वीरवार को पालकी उत्सव की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा सनातम धर्मसभा से चौहट्टा बाजार होकर सेची मंच होते हुए बापिस धर्मसभा पहुंची। इस दौरान देवताओं के देवलुओं और भक्तों ने ढोल-नगाड़ो की थाप पर बाजार में नृत्य भी किया है। शोभायात्रा में चामुंडा माता स्कूल बाजार मांहूनाग टारना महाकाली नवदुर्गा चामुंडा माता ने भाग लिया है।
संवाद सहयोगी, मंडी : मंडी शहर में सत्य साईं बाबा के 94वें जन्म दिवस पर वीरवार को पालकी उत्सव की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा सनातम धर्मसभा से चौहट्टा बाजार होकर सेची मंच होते हुए वापस धर्मसभा पहुंची। इस दौरान देवताओं के देवलुओं और भक्तों ने ढोल-नगाड़ो की थाप पर बाजार में नृत्य भी किया है। शोभायात्रा में चामुंडा माता स्कूल बाजार, मांहूनाग टारना, महाकाली, नवदुर्गा, चामुंडा माता ने भाग लिया है। ये कार्यक्रम सत्य साईं सेवा समिति मंडी द्वारा आयोजित किया गया है। गौरतलब है कि यह कार्यक्रम साईं बाबा के जन्मोत्सव पर 24 नवंबर तक चलेगा। जन्मोत्सव पर बाल व वृद्ध आश्रम भंगरोटू अस्पताल सेवा तथा अन्य सामाजिक द्वारा कार्यक्रम किए जा रहे है। वहीं, भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। समिति के प्रधान कुदंन शर्मा ने बताया है कि 23 नवंबर को साईं बाबा का जन्मदिन साईं चरण कमल मंदिर निकट खुआ रानी मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।