Move to Jagran APP

शिवा महिला मंडल की अंजू ने फोड़ा मटका

मैदान में विभिन्न महिला मंडलों ने लोक नृत्य व पहाड़ी नाटियां पेश कर लोगों का खूब मनोरंजन किया। निचला गरोडू महिला मंडल द्वारा राधा कैसे ना जले दीप ज्योति ने डूंगे नालुए गैल महिला मंडल ने शिव कैलाशों के वासी रोपड़ी महिला मंडल द्वारा पंजाबी डांस की शानदार प्रस्तुति दी गई। रस्सा-कस्सी का फाइनल मुकाबला महिला मंडल बनाई व जलपेहड़ डिबणु के बीच हुआ। जिसमें महिला मंडल बनाई विजेता बना। मटका फोड़ प्रतियोगिता में करीब 20 महिला

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Apr 2019 07:13 PM (IST)Updated: Wed, 03 Apr 2019 07:13 PM (IST)
शिवा महिला मंडल की अंजू ने फोड़ा मटका
शिवा महिला मंडल की अंजू ने फोड़ा मटका

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : राज्यस्तरीय देवता मेले के तीसरे दिन मेला मैदान में विभिन्न महिला मंडलों ने लोक नृत्य व पहाड़ी नाटियां पेश कर लोगों का खूब मनोरंजन किया। निचला गरोडू महिला मंडल द्वारा राधा कैसे ना जले, दीप ज्योति ने डूंगे नालुए, गैल महिला मंडल ने शिव कैलाशों के वासी, रोपड़ी महिला मंडल द्वारा पंजाबी डांस की शानदार प्रस्तुति दी गई। रस्साकसी का फाइनल मुकाबला महिला मंडल बनाई व जलपेहड़ डिबणु के बीच हुआ। जिसमें महिला मंडल बनाई विजेता बना। मटका फोड़ प्रतियोगिता में करीब 20 महिला मंडलों की महिलाओं ने आंखों में पट्टी बांधकर हाथ में बांस का डंडा लिए मटका तोड़ने का प्रयास किया इस प्रतियोगिता में कुछ महिलाएं तो आंखों में पट्टी बांधे दर्शकों बीच पहुंच गई। मटका फोड़ने में शिवा महिला मंडल की अंजू कामयाब रही। महिला मंडल खेलों की समन्वयक तहसीलदार लडाड़ोल मीना ठाकुर व कोच रीता ठाकुर ने बताया कि मेला मैदान में दो दिन तक चली महिला खेलों की सभी विजेताओं को चार अप्रैल को कन्या पाठशाला में पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर तहसीलदार लडभड़ोल मीना ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला, उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, कोच रीता ठाकुर, पार्षद ममता कपूर व निर्मला, प्रियंका शर्मा, इंदु राणा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.