Move to Jagran APP

सरकाघाट मंडल भाजपा अध्यक्ष का चुनाव आज

सरकाघाट मंडल भाजपा अध्यक्ष पद को लेकर घमासान मचा हुआ है। विधायक कर्नल इंद्र सिंह अपने चहेते समर्थक को इस पद पर बिठाना चाहते हैं। वहीं युवा नेता दिलीप ठाकुर ने अपने दावेदारों को आगे करके कर्नल के माथे पर चिता की लकीरें पैदा करवा दी। हालांकि इससे पहले 26 अक्टूबर को चुनाव करवाए जाने को लेकर सरकाघाट विश्राम गृह में बैठक बुलाई थी। बैठक में सभी बूथ अध्यक्षों को

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Oct 2019 10:09 PM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2019 06:39 AM (IST)
सरकाघाट मंडल भाजपा अध्यक्ष का चुनाव आज
सरकाघाट मंडल भाजपा अध्यक्ष का चुनाव आज

भुताशन शर्मा, सरकाघाट

loksabha election banner

सरकाघाट मंडल भाजपा अध्यक्ष पद को लेकर घमासान मचा हुआ है। विधायक कर्नल इंद्र सिंह अपने चहेते समर्थक को इस पद पर बिठाना चाहते हैं। वहीं, युवा नेता दिलीप ठाकुर ने अपने दावेदारों को आगे करके कर्नल के माथे पर चिता की लकीरें पैदा करवा दी। हालांकि इससे पहले 26 अक्टूबर को चुनाव करवाए जाने को लेकर सरकाघाट विश्राम गृह में बैठक बुलाई थी। बैठक में सभी बूथ अध्यक्ष को बुलाया गया था, मगर चुनाव प्रभारी पंकज जम्वाल ने स्थिति भांप चुनाव न करवा कर उस दिन कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर गेंद कोर कमेटी के पाले में छोड़ दी थी। उन्होंने साफ निर्देश दिए थे पार्टी संगठन के निर्देश अनुसार चुनाव बिल्कुल शांतिप्रिय तरीके से होगा। कोई भी धड़ा शक्ति प्रदर्शन या नारेबाजी नहीं करेगा। इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा। कोर कमेटी की बैठक में ही एक नाम तय किया जाएगा। अगर कोई भी विरोध हुआ तो पैनल बनाकर पार्टी आलाकमान को भेज दिया जाएगा। उसके बाद ऊपर से ही तय किया जाएगा कि किसे पार्टी नेतृत्व अध्यक्ष पद पर मंजूर करती है।

कोर कमेटी में विधायक कर्नल इंद्र सिंह, मार्केटिग बोर्ड अध्यक्ष दलीप ठाकुर, महामंत्री केएल राणा और चंद्रमणि के अलावा वर्तमान मंडल अध्यक्ष रूपलाल रतन शामिल हैं। मगर अब तक किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। गुटबाजी होने के कारण जिस नाम को विधायक आगे करते हैं, दूसरा धड़ा मानने से इंकार कर देता है। जिसे दूसरा धड़ा आगे करता है उसे विधायक मानने से इंकार कर रहे हैं। इसी के चलते मंगलवार शाम तक एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई। कोर ग्रुप में दोनों तरफ दो-दो गुट होने के चलते आइपीएच मंत्री महेंद्र सिंह के खासमखास एवं धर्मपुर में 15 साल तक मंडल अध्यक्ष रह चुके केएल राणा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। अब तक कर्नल ने पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के साथ बीडीसी अध्यक्ष निशा का नाम आगे किया है। वहीं दूसरी तरफ से नरेंद्र ठाकुर, केएल राणा चंद्रमणि ठाकुर और बिहारी लाल पालसरा के नाम सुझाए गए हैं। विधायक के ़खास रूपलाल रतन दो बार मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। इससे वह दौड़ से बाहर हो गए हैं। अब बुधवार को विश्राम गृह में संगठनात्मक चुनाव के लिए बुलाई गई बैठक में सरकाघाट मंडल भाजपा के अध्यक्ष पद का ताज किसके सिर चढ़ता है यह देखने वाली बात है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.