Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mandi Road Accident: मंडी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में सूमो गाड़ी गिरने से 4 लोगों की मौत; एक महिला शामिल

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 06:03 PM (IST)

    मंडी में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक सूमो गाड़ी खाई में गिर गई है। हादसा इतना बड़ा हुआ कि इसमें चार लोगों की मौत हो गई। बता दें कि हादसा दोपहर तीन बजे हुआ जब चालक देशराज पुत्र भीम सिंह सवारी लेकर जा रहा था। ये सवारी कडकोह से कोटली आ रही थी। मरने वालों में 3 पुरुष व एक महिला शामिल है।

    Hero Image
    मंडी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में सूमो गाड़ी गिरने से 4 लोगों की मौत

    जागरण संवाददाता, मंडी। मंडी में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक सूमो गाड़ी खाई में गिर गई है। हादसा इतना बड़ा हुआ कि इसमें चार लोगों की मौत हो गई। बता दें कि हादसा दोपहर तीन बजे हुआ जब चालक देशराज पुत्र भीम सिंह सवारी लेकर जा रहा था। ये सवारी कडकोह से कोटली आ रही थी। मरने वालों में 3 पुरुष व एक महिला शामिल है। हादसे का शिकार हुई गाड़ी काफी पुरानी बताई जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई

    सदर विधानसभा क्षेत्र के कोटली उपमंडल के धन्यारा में बुधवार दोपहर बाद ट्रैक्स गाड़ी के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। सात अन्य घायल हुए हैं। मृतकों में तीन महिलाएं व एक पुरुष शामिल है। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल कोटली में भर्ती कराया गया है। सभी लोग कडकोह से कोटली बाजार खरीदारी करने आ रहे थे। तीन बजे के ट्रैक्स धन्यारा पहुंची तो उतराई पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। 

    चार लोगों को मृत घोषित कर दिया

    ट्रैक्स में सवार में कुछ लोग शादी समारोह में भाग लेने गए थे। पांच से सात लोग रास्ते में गाड़ी में सवार हुए थे। सूचना मिलते ही एसडीएम कोटली असीम सूद पुलिस दल के साथ  घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को खाई से निकाल काेटली अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।

    मृतक

    • चिंता देवी पत्नी नागेश्वर सिंह हराट तहसील कोटली जिला मंडी
    • चंद्रा देवी पत्नी मनोहर लाल कसाण डाकघर साईगलू तहसील कोटली जिला मंडी
    • मस्त राम पुत्र नेकराम और एक मृतक ही पहचान नहीं हुई है।

    घायलों का ब्योरा

    • चालक रतन गुमरा पत्र पीरू राम गांव ध्वाली,
    • रीता देवी पत्नी प्रेम सिंह ध्वाली, जय सिंह सुक्का कून,
    • शीला देवी पत्नी कमल किशोर मलोह,
    • कृष्णा देवी पत्नी लला सिंह डबाहण,
    • हेमलता पत्नी दलीप सिंह कसाण व रेणुका पत्लह ओम प्रकाश  निवासी कोट शामिल है।

    धन्यारा के पास टेंपो ट्रैक्स के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हुई है। सात अन्य घायल हुए हैं। राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है।

    डा. मदन कुमार,अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मंडी

    comedy show banner
    comedy show banner