आखिर बिहार की रीना ने ढूंढ लिया पति
रीना की मेहनत आखिर रंग लाई है। महिला ने अपने पति संतोष को सुंदरनगर में ढूंढ निकाला। महिला का बच्ची सहित पति को ढूंढने का किस्सा सोशल मीडिया पर भी खूब
सहयोगी, सुंदरनगर : बिहार से अपने पति की तलाश में निकली रीना की मेहनत आखिर रंग लाई है। महिला ने अपने पति संतोष को सुंदरनगर में ढूंढ निकाला। महिला का बच्ची सहित पति को ढूंढने का किस्सा सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर होने के बाद कुछ लोगों ने एक पीजी में कार्यरत उसके पति को महिला व उसकी बच्ची से मिलाया। इस पर सभी खुशी से झूम उठे। परिवार के मिलने की खुशी देखते ही बन रही थी। रीना कुछ दिन पूर्व बिहार के समस्तीपुर के तहत गांव बिशनपुर से अपनी दो वर्षीय बेटी को लेकर अपने पति की तलाश में निकली थी। रिश्तेदार ने उसे 100 रुपये थमाते हुए उसे ट्रेन में बिठा दिया और खुद गायब हो गए। दर दर की ठोकरें खाते हुए वह सुंदरनगर पहुंची। रास्ते में फोन गुम होने के कारण उसका पति से संपर्क नहीं हो रहा था और वह पिछले कई दिनों से परेशान थी। सुंदरनगर बस स्टैंड पर अन्य प्रवासियों ने उसे शरण दी हुई थी। वहीं चंदन और राजेश के परिवार ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग की भी सूचित कर उसके पति को ढूंढने की गुहार लगाई थी।