चुनाव के लिए ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने कसी कमर
ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। इसके लिए बैठक कर रणनीति बनाई गई और 25 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी के नामाकंन भरने के लि
By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 04:43 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 04:43 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। इसके लिए बैठक कर रणनीति बनाई गई। 25 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी के नामाकंन भरने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं का मंडी जाने का कार्यक्रम भी तय किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह मेहता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विधायक नंद लाल भी उपस्थित रहे। ज्ञान चंद मेहता ने कहा कि क्षेत्र में सभी जोनों में चुनाव सामग्री का वितरण कर दिया गया है। विधायक नंदलाल ने कहा कि भाजपा के झूठे वादे और जनविरोधी नीतियों का सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार करें और कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाएं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें