हटगढ़ में शहीद रूप सिंह को दी श्रद्धांजलि
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हटगढ़ में भारत तिब्बत सीमा पूलिस बल और स्थानीय पाठशाला प्रशासन ने शहीद रूप सिंह की याद में सम्मान दिवस मनाया गया। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के हवलदार गुरुदेव व सिपाही बबलू ने शहीद रूप सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रूप सिंह ने वर्ष 200
सहयोगी, नेरचौक : राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हटगढ़ में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल और स्थानीय पाठशाला प्रशासन ने शहीद रूप सिंह की याद में सम्मान दिवस मनाया गया। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के हवलदार गुरुदेव व सिपाही बबलूने शहीद रूप सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया रूप सिंह ने वर्ष 2008 में अफगानिस्तान के भारतीय दूतावास में आतंकवादियों के प्रवेश करने को न केवल विफल किया बल्कि आतंकवादियों को मार भी गिराया था, लेकिन इसी हमले में रूप सिंह वीरगति को प्राप्त हुए। पाठशाला की छात्राओं ने इस मौके पर देशभक्ति के कार्यक्रम पेश किए। आयोजन में शहीद की पत्नी, बेटा व बेटी मौजूद रही। अंत में प्राचार्य रुद्रमणि ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का शहीद के परिवार को सम्मानित करने व उनके सम्मान में आयोजन पर धन्यवाद किया तथा शहीद को श्रद्धांजलि दी। अर्पित कर भारत का भविष्य विद्यार्थियों को देश सेवा का पाठ पढ़ाया।