विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाईकोर्ट की मनाही के बावजूद बल्‍ह में खनन करने पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 27 वाहन लिए कब्‍जे में

By Rajesh SharmaEdited By:
Published: Tue, 18 Feb 2020 03:27 PM (IST)

Police Action Against Mining जिला मंडी में खनन माफिया के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए बल्ह पुलिस ने 27 वाहन कब्जे में लिए हैं।

हाईकोर्ट की मनाही के बावजूद बल्‍ह में खनन करने पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 27 वाहन लिए कब्‍जे में
हाईकोर्ट की मनाही के बावजूद बल्‍ह में खनन करने पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 27 वाहन लिए कब्‍जे में

मंडी, जागरण संवाददाता। जिला मंडी में खनन माफिया के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए बल्ह पुलिस ने 27 वाहन कब्जे में लिए हैं। इसमें 22 टिप्पर, 4 जेसीबी व एक ट्रैक्टर ट्राली शामिल है। चालक व मजदूर वाहन छोड़ कर मौके से भाग गए। पुलिस ने बाद में वाहन मालिकों को थाना में तलब कर उनसे तीन लाख रुपये जुर्माना वसूला है। पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफिया व वाहन मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रदेश उच्च न्यायालय ने बल्ह घाटी की कंसा, सुकेती व लोहारड़ी खड्ड में खनन पर पाबंदी लगा रखी है। बावजूद इसके खनन माफिया नाचन हलके के कारगिल व भ्यारटा में अवैध खनन कर रहा था।

बल्ह पुलिस को सोमवार देर शाम किसी व्यक्ति ने कारगिल व भ्यारटा क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर अवैध खनन होने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी बल्ह राजेश ठाकुर की अगुआई में पुलिस दल ने कारगिल व भ्यारटा में दबिश दी। पुलिस दल को यहां रेत बजरी भरे हुए 22 टिप्पर व एक ट्रैक्टर मिला। जेसीबी से खड्ड में खोदाई कर रेत बजरी निकाला जा रहा था। उच्च न्यायालय की पाबंदी के बाद सुकेती, कंसा व लोहारड़ी खड्ड में अब रात को अवैध खनन हो रहा है। रातोंरात रेज बजरी की खेप ठिकाने लगाई जा रही है।

उच्च न्यायालय की फटकार के बाद गत माह उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की एक संयुक्त टीम ने खनन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर इसकी स्ट्टेस रिपोर्ट सौंपी थी। प्रशासन ने बल्ह घाटी में अवैध खनन पूरी तरह से बंद होने का दावा किया था। अब इतने बड़े पैमाने पर दो जगह रेत बजरी से भरे वाहनों के पकड़े जाने से प्रशासन के दावों की पोल खुल गई है। कुछ दिन पहले बल्ह घाटी में एक टिप्पर चालक से अवैध वसूली करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उधर, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा का कहना है कारगिल व भ्यारटा क्षेत्र में अवैध खनन होने की सूचना मिलने पर बलह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेत बजरी से भरे 23 वाहन व चार जेसीबी अपने कब्जे में ली है।