गोलीकांड का आरोपित अभी पुलिस गिरफ्त से दूर
रिवालसर बल्ह उपमंडल के गलमा पंचायत के मेहस्डा जंगल में शिकारी की गोली लगने से हुई सुभाष की
संवाद सहयोगी, रिवालसर : बल्ह उपमंडल के गलमा पंचायत के मेहस्डा जंगल में शिकारी की गोली लगने से हुई सुभाष की मौत मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। पुलिस आरोपितों तक पहुंचने के लिए मेहनत कर रही है। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है।
बल्ह थाने गलमा के आसपास की लगभग पाच दर्जन बंदूकों को लोगो ने थाने में जमा करवाया। अभी भी तीन दर्जन से अधिक लोगो ने पुलिस के आदेशों के बाबजूद अपनी बंदूकें जमा नही करवाई है। पुलिस घटना स्थल के आस पास हादसे के समय उपयोग में लाये मोबाइल की लोकेशन की जाच में भी जुटी है। पुलिस दावा जता रही है कि जिसने भी सुभाष पर गोली चलाई है उस तक जल्द पहुंच जाएंगे। वीरवार को पुलिस ने घटना स्थल के आस पास के इलाके के बंदूकधारकों के घरों में दस्तक देकर उनसे पूछताछ की। चार पाच पंचायतो गलमा, सोयरा, बाल्ट, सिद्धयानी केजन प्रतिनिधियों व वार्ड पंचों से भी इलाके के शिकारियों को लेकर पूछताछ की है। पुलिस ने सिद्धयानी, गलमा व सोयरा पंचायत में लोगों व इस क्षेत्र में शिकार करने वालों के बारे में भी जानकारी जुटाई है और पूछताछ की है। वहीं, बुधवार को मृतक सुभाष का शव जलाने के लिए परिजनों के दो गुट हो गए। जोगिन्दर नगर उसके पैतृक गाव से आये उसके रिश्तेदार व परिजन शव का दाह संस्कार उसके पैतृक गाव करना चाहते थे। मगर उसकी बीबी उसका अंतिम संस्कार
गलमा करने में अड़ी रही। काफी देर के बाद आखिर में सुभाष की पत्नी की
जिद पर उसके पति का अंतिम संस्कार गलमा में किया गया। सुभाष गलमा में वर्षो से अपने परिवार के गलमा में रहता था। वहीं, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मंडी पुनीत रघु ने बताया कि जल्दी ही गोलीकांड कि गुत्थी सुलझा ली जाएगी।