मंडी में मां ने 4 साल के बच्चे को जहर देकर खुद भी निगला, दोनों की हालत गंभीर; सिविल से जोनल अस्पताल रेफर
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक मां ने अपने चार साल के बच्चे को जहर देकर खुद भी निगल ...और पढ़ें

मंडी के घटासनी में महिला ने बच्चे को जहर देकर खुद भी निगल लिया। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
महिला ने चार साल के बच्चे को जहर देकर खुद भी खाया।
दोनों की हालत गंभीर, जोगेंद्रनगर से मंडी रेफर किए गए।
पुलिस मामले की जांच में जुटी, खौफनाक कदम का कारण अज्ञात।
जागरण संवाददाता, मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक बेहद झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। घटासनी क्षेत्र में एक महिला ने अपने चार साल के बच्चे को जहर देकर खुद भी निगल लिया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला और बच्चे को 108 एंबुलेंस के जरिये जोगेंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को जोगेंद्रनगर अस्पताल पहुंचने पर प्राथमिक उपचार के बाद इनको मंडी क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
क्यों उठाया खौफनाक कदम
हालांकि महिला ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया अब तक इसका पता नहीं चल पाया है। क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद लोग भी हैरान हैं कि एक मां चार साल के बच्चे को जहर देने का कदम कैसे उठा सकती है।
पुलिस जांच में जुटी
उधर पुलिस ने जानकारी मिलते ही अपनी टीम रवाना कर दी है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की पूछताछ के बाद ही मामले से पर्दा उठ पाएगा।
यह भी पढ़ें: मंडी की युवती से शादी का वादा कर समीर ने किया दुष्कर्म, गहने, कैश और बाइक लेकर हुआ फरार; एक महीने बाद आया पकड़ में
