विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में पिल्ले को उठाकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, 10 मिनट सीने से लगाकर बैठा रहा; लोगों की अटकी सांसें

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 09 Jun 2026 03:34 PM (IST)

हिमाचल के मंडी जिले के रिवालसर में एक बंदर पिल्ले को पेड़ पर ले गया और उसे अपने बच्चे की ...और पढ़ें

HighLights

  1. बंदर ने पिल्ले को 20 फीट ऊपर पेड़ पर ले गया।

  2. 10-15 मिनट तक बंदर ने पिल्ले को सीने से लगाकर रखा।

  3. लोगों को डर था, पर बंदर ने पिल्ले को सुरक्षित छोड़ा।

जागरण टीम, रिवालसर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से एक बेहद अनोखा वीडियो सामने आया है। एक बंदर कुत्ते के पिल्ले को उठाकर पेड़ पर ले गया और उसे अपने बच्चे की तरह दुलार करने लगा। यह मामला मंडी के रिवालसर क्षेत्र का है। इंटरनेट मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोग इसे दिल को छूने वाला मामला बता रहे हैं। 

20 फीट ऊपर ले गया

एक बंदर कुत्ते के पिल्ले को सड़क से उठाकर 20 फीट ऊपर पेड़ पर ले गया। काफी समय पेड़ पर बैठे रहने के बाद बंदर ने पिल्ले को नीचे छोड़ दिया। हालांकि लोगों को डर था कि कहीं बंदर पिल्ले को ऊपर से नीचे न फेंक दे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

लोग बचाने के लिए नीचे खड़े हो गए

बंदर जब पिल्ले को लेकर पेड़ पर चढ़ा तो लोग यह देखते ही नीचे खड़े हो गए। लोगों को डर था कि बंदर पिल्ले को नीचे फेंक देगा। लगभग 10 से 15 मिनट तक बंदर पेड़ पर रहा, लेकिन उसके बाद नीचे आकर छोड़ दिया।

मादा बंदर ने दिखाई मातृत्व भावना

बताया जा रहा है कि बंदर मादा थी और इनमें मातृत्व की भावना होती है। हालांकि यह भी अकसर कहा जाता है कि बंदर कुत्ते के पिल्लों को अक्सर मार देते हैं, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ।

लोगों में चिंता

अब जब इसका वीडियो प्रसारित हुआ तो लोगों में इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि अगर बंदर इस पिल्ले को उठा सकते हैं तो छोटे बच्चों को भी। लोगों में इससे दहशत व डर का माहौल भी है। 

हालांकि, पर्यावरणविद नरेंद्र सैणी का कहना है कि ऐसे मामले अकसर होते रहते हैं। रिवालसर में भी वही हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें: 'सीने में गोली खाकर भी दबोच लिया आतंकी', हिमाचल के लांस दफादार बलदेव के अदम्य साहस की कहानी; मरणोपरांत मिला शौर्य चक्र