विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल: मंडी नगर निगम की बैठक में पार्षदों को मिलेंगे तीन लाख रुपये, राजस्व बढ़ाने और शहर विकास पर जोर

Published: Thu, 17 Sep 2026 09:49 AM (IST)

नगर निगम मंडी की बैठक में पार्षदों को वार्डों में छोटे कार्यों के लिए तीन-तीन लाख रुपये देने का निर्णय लिया गया।

छोटे कार्यों के लिए तीन-तीन लाख रुपये देने का निर्णय लिया गया। (जागरण फोटो)

छोटे कार्यों के लिए तीन-तीन लाख रुपये देने का निर्णय लिया गया। (जागरण फोटो)

HighLights

  1. पार्षदों को वार्ड कार्यों हेतु तीन-तीन लाख रुपये मिलेंगे।

  2. नगर निगम राजस्व बढ़ाने को बकाया वसूली पर कार्रवाई करेगा।

  3. शहर को स्वच्छ, सुंदर और नशामुक्त बनाने पर योजनाएं।

जागरण संवादाता, मंडी। नगर निगम मंडी में वार्डों में स्ट्रीट लाइटों, बैंचों और अन्य छोटे कार्यों के लिए तीन-तीन लाख रुपये की राशि पार्षदों को दी जाएगी। यह निर्णय बुधवार को नगर निगम की सामान्य बैठक में लिया गया।

इसके अलावा सफाई कर्मचारियों की कमी को देखते हुए 15 नंबर वार्ड ठेके पर दिया जाएगा तथा सीएलसी के माध्यम से भी कर्मचारी रखे जाएंगे। आय बढाने के लिए दुकानों, खो-खो, रेहड़ी पड़ी धारकों और अन्य संपत्तियों के बकाया राशी को वसूलने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम की बैठक की अध्यक्षता महापौर सुमन ठाकुर ने की। बैठक में चर्चा की गई कि शहर में भगवान शिव, परशुराम, भारत रत्न बाबाभीमराम आंबेडकर और महाराणा प्रताप की मूर्तियों में से भगवान शिव की मूर्ति सेरी मंच के साथ पीपल के पेड़ पर और महाराणा प्रताप की आइटीआइ चौक पर स्थापित करने पर चर्चा हुई। वहीं दो अन्य के लिए स्थान देखा जाएगा। उपायुक्त कार्यालय परिसर के बाहर स्थित चौक का सौंदर्यीकरण होगा।

टारना मेले के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई साथ ही। जलभराव, बाढ़ से प्रभावित नगर निगम भवनों, पुस्तकालय एवं अन्य निगम संपत्तियों को पुनः कार्यशील स्थिति के लिए योजना बनाई जाएगी।

साथ ही मंडी शहर में दुकानों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के डिस्प्ले, साइन बोर्डों के लिए समान आकार, रंग, डिज़ाइन एवं प्रकाश व्यवस्था निर्धारित करने के लिए आदेश दिए गए।

पुराने जर्जर हो चुके भवन मालिकों को इनको गिराने के लिए नोटिस जारी होंगे। पार्षद वीरेंद्र आर्या ने सड़क किनारे कबाड़ियों की दुकानों को हटाने, गगन ने आइआइटी मंडी के कैंपस को पालमपुर में ले जाने के विरोधमें चर्चा कर प्रस्ताव तैयार करने की मांग की।

बजट आवंटन को लेकर नोक झोंक

बैठक में योजनाओं के बजट को किसी दूसरी योजना में बदलने को लेकर उठे मामले पर हलकी नोक झोंक क्योंकि इसमें संबंधित अधिकारियों ने नियमों का हवाला देकर ऐसा नहीं होने की बात कही।

पार्षद अपने वार्डों में नशे पर कसेंगे लगाम

बैठक में सभी पार्षदों ने नशे के खिलाफ अपने-अपने स्तर पर काम करने ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए कहा। साथ ही बाहर से आने वाले प्रवासी लाेगों की पहचान कैसे रहे इस पर भी चर्चा की गई।

इंटरनेट मीडिया पर अधिकारियों पर की टिप्पणी सवाल

नगर निगम की अधिकारियों पर इंटरनेट मीडिया में की गई टिप्पणी पर महापौर ने आयुक्त से संबंधित पर क्या कार्रवाई की इस बारे चर्चा की। बताया गया कि इस विवाद पर संबंधित ठेकेदार को निगम ने बाहर कर दिया है। साथ ही काम की जांच भी की जाएगी।

बैठक का समय को लेकर आपत्ति

पहली बार बैठक का आयोजन दोपहर दो बजे किया गया था। जिस कारण बैठक देर शाम तक चली। हालांकि कुछ पार्षदों ने कहा कि बैठक का समय पहले की तरह 11 बजे करने पर ही चर्चा की।

निगम की बैठक में सभी पार्षदों को तीन-तीन लाख रुपये जारी करने और राजस्व बढ़ाने पर चर्चा की गई। शहर को स्वच्छ, सुंदर व नशामुक्त बनाने पर योजनाएं बनी। -सुमन ठाकुर, महापौर नगर निगम मंडी।