सराज के हेमराज ठाकुर को अध्यक्ष चुना
जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान मंडी संसदीय क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है। तुंगाधार निवासी हेमराज हाल ही में सेना से सेवानिवृत हुए हैं। अभियान के मंडी संसदीय क्षेत्र के अध्यक्ष के साथ साथ प्रदेश सह प्रवक्ता का दायित्व भी हेमराज को सौंपा गया है। भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हेमराज भारतीय सेना से सेवानिृत्ति के उपरांत अपना पूरा समय केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार में दे रहे है पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह जनकल्या
संवाद सहयोगी, थुनाग : सेना से सेवानिवृत्त सैनिक हेमराज ठाकुर को प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान मंडी संसदीय क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है। तुंगाधार निवासी हेमराज हालही में सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। अभियान के मंडी संसदीय क्षेत्र के अध्यक्ष के साथ साथ प्रदेश सह प्रवक्ता का दायित्व भी हेमराज को सौंपा गया है। भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हेमराज भारतीय सेना से सेवानिवृत्त के उपरांत अपना पूरा समय केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार में दे रहे है
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय संरक्षक श्याम जाजू , पो¨वद आचार्य, प्रदेश सह प्रभारी सुभाष शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. आरएस नेगी, महामंत्री राजेश कोंडल व प्रदेश कार्यकारिणी का आभार जताया है। इस मौके पर युवा मोर्चा जिला महामंत्री देशराज शास्त्री, मीडिया प्रभारी सिराज विधानसभा क्षेत्र कर्ण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी सिराज विधानसभा क्षेत्र मनीष कुमार, मीडिया प्रभारी शक्ति केंद्र जंजैहली घनश्याम भी मौजूद रहे