गुरदयाल बने भाजपा मीडिया प्रभारी
जिला मंडी मीडिया प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान हिमाचल प्रदेश के तहत द्रंग के गुरदयाल ¨सह ठाकुर को द्रंग मंडल भाजपा का मीडिया प्रभारी और इंद्रजीत को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इनकी नियुक्ति जिला मंडी के सह मीडिया प्रभारी मोनिदर गोयल ने की है। गुरदयाल ¨सह पूर्व में द्रंग मंडल
सहयोगी, पद्धर : जिला मंडी मीडिया प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान हिमाचल प्रदेश के तहत द्रंग के गुरदयाल ¨सह ठाकुर को द्रंग मंडल भाजपा का मीडिया प्रभारी और इंद्रजीत को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इनकी नियुक्ति जिला मंडी के सह मीडिया प्रभारी मोनिदर गोयल ने की है। गुरदयाल ¨सह पूर्व में द्रंगमंडल भाजपा के आइटी सेल के संयोजक भी रह चुके हैं। गुरदयाल ¨सह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रचार प्रसार के लिए जी जान से काम करेंगे और मोदी को दूसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री गरीबों के मसीहा है और गरीबो के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। उन्होंने अपनी ताजपोशी के लिए राष्ट्रीय संरक्षण श्याम जाजू, राष्ट्रीय संयोजक पर¨वद्र आचार्य, प्रदेशाध्यक्ष डाक्टर आरएस नेगी, महामंत्री राजेंद्र कौंडल, प्रदेश सह प्रभारी सुभाष शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप अवस्थी आदि का आभार जताया है।