Move to Jagran APP

पनारसा कॉलेज के स्वयंसेवियों ने किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व

के चार स्वयं सेवकों ने राष्ट्रीय एकता शिविर में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इस शिविर में 10 राज्यों के 210 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। इसमें हिमाचल प्रदेश के 14 स्वयं सेवियों में से पनारसा महाविद्यालय के चार स्वयं सेवियों प्रमोद ठाकुर नीरज शर्मा अनीता तथा दिव्या ठाकुर ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय एकता

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 08:24 PM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 08:24 PM (IST)
पनारसा कॉलेज के स्वयंसेवियों ने किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व
पनारसा कॉलेज के स्वयंसेवियों ने किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व

सहयोगी, औट : पनारसा कॉलेज के चार स्वयं सेवकों ने राष्ट्रीय एकता शिविर में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इस शिविर में 10 राज्यों के 210 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। इसमें हिमाचल प्रदेश के 14 स्वयंसेवियों में से पनारसा महाविद्यालय के चार स्वयंसेवियों प्रमोद ठाकुर, नीरज शर्मा, अनीता, तथा दिव्या ठाकुर ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय एकता शिविर से लौटे स्वयंसेवियों ने कहा कि शिविर में बिताए हर पल उनके लिए सुनहरे पल की तरह कैद हो गए हैं। उन्होंने बताया कि हर एक स्वयंसेवक राष्ट्रीय एकता शिविर से बहुत कुछ सीखकर तथा प्रेरित होकर आया है तथा उन्हें शिविर में 10 राज्य की भाषा एवं संस्कृति से रूबरू होने का परम सौभाग्य मिला। चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका देने पर उन्होंने क्षेत्रीय निदेशक मधुबाला का आभार प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के राष्ट्रीय सेवा योजना को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। इस मौके पर महाविद्यालय पनारसा की प्राचार्य डॉ. नीलम शर्मा ने सभी स्वयंसेवियों का स्वागत किया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.