Move to Jagran APP

महेंद्र सिंह ने कौल पर साधा निशाना

अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन में आइपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर पर जमकर निशाना साधा। महेंद्र सिंह ने पूरे भाषण में कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा और दादा पंडित सुख राम के नाम का जिक्र तक नही किया। जबकि कौल सिंह पर आठ बार का विधायक रहने के बावजूद क्षेत्र के विकास को लेकर नाकाम रहने का आरोप जड़ा। कौल सिंह मुख्यमंत्री के नाम पर वोट लेकर विधानसभा पहुंचते आए लेकिन मुख्यमंत्री नही बन पाए। आज प्र

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 06:22 PM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 06:22 PM (IST)
महेंद्र सिंह ने कौल पर साधा निशाना
महेंद्र सिंह ने कौल पर साधा निशाना

सहयोगी, पद्धर : इलाका उतरशाल के कटौला में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन में आइपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर पर जमकर निशाना साधा। महेंद्र सिंह ने पूरे भाषण में कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा और दादा पंडित सुखराम के नाम का जिक्र तक नही किया। जबकि कौल सिंह पर आठ बार का विधायक रहने के बावजूद क्षेत्र के विकास को लेकर नाकाम रहने का आरोप जड़ा। कौल सिंह मुख्यमंत्री के नाम पर वोट लेकर विधानसभा पहुंचते आए, लेकिन मुख्यमंत्री नहीं बन पाए। आज प्रदेश में जयराम की सरकार है। यह सब यहां के देवी देवताओं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कृपा से संभव हो पाया है। मंडी जिला के लोगों की भावनात्मक सोच को भाजपा ने पूरा किया है। उन्होंने पजौंड नाला पेयजल योजना के नाम पर भी द्रंग की जनता को मूर्ख बनाने का आरोप पूर्व मंत्री कौल सिंह पर मढ़ा है। उन्होंने जनता से इस बार लोकसभा चुनाव में अपना वोट मंडी की सरकार की मजबूती के लिए, मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सांसद रामस्वरूप शर्मा को देकर भारी मतों से विजयी बनाने का आहवान किया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.