जोगेंद्रनगर में सांसद व विधायक ने फूंका रावण का पुतला
बुराई पर अच्छाई की जीत विजयीदषमी का त्यौहार उपमंडल जोगेंद्रनगर में हर्शोल्लास के साथ मनाया गया। जोगेंद्रनगर षहर के रामलीला मैदान, खुद्दर और सेरू में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले जलाए गए। रंग बिरंगी अतिषबाजी और पठाखों की गूंज दषहरा उत्सव के मुख्य आकर्शण बने। दषहरा उत्सव पर षहर में श्री राम लक्ष्मण और लंकापति रावण की मनमोहक झांकियां भी निकाली गई। हजारों लोगों ने दषहरा उत्
संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : बुराई पर अच्छाई की जीत विजयीदशमी का त्योहार उपमंडल जोगेंद्रनगर में मनाया गया। जोगेंद्रनगर शहर के रामलीला मैदान, खुद्दर और सेरू में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले जलाए गए। रंग बिरंगी आतिशबाजी और पटाखों की गूंज दशहरा उत्सव के मुख्य आकर्षण बने। मनमोहक झांकियां भी निकाली गई। सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक प्रकाश राणा ने आयोजित दशहरा उत्सव में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। उपमंडलाधिकारी अमित मेहरा, पुलिस उपाधीक्षक मदनकांत शर्मा दशहरा उत्सव के विशेष अतिथि मौजूद रहे।
जोगेंद्रनगर के रामलीला मैदान में सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक प्रकाश राणा को श्रीरामकला मंच के प्रधान पंकज ठाकुर ने अपने अन्य पदाधिकारियों के साथ सम्मानित किया। सांसद और विधायक ने 51 हजार रुपये की राशि श्रीराम कलामंच को प्रदान की और मंच के कलाकारों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया।