अनिल ने जनसेवा नहीं परिवार को तवज्जो दी
अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल जोगेंद्रनगर का सम्मलेन अंबेडकर जयंती पर ढेलू में हुआ। सम्मलेन में सांसद राम स्वरुप शर्मा पूर्व मंत्री गुलाब सिंह व जिला भाजपा महामंत्री पंकज जम्वाल उपस्थित हुए। गुलाब सिंह ने कहा कि जोगेंद्रनगर की जनता ने जिस तरह 2014 के चुनाव में रामस्वरूप को भारी बहुमत दिया था। इस बार
संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल जोगेंद्रनगर का सम्मलेन आंबेडकर जयंती पर ढेलू में हुआ। सम्मलेन में सांसद रामस्वरुप शर्मा, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह व जिला भाजपा महामंत्री पंकज जम्वाल उपस्थित हुए। सांसद रामस्वरुप शर्मा ने कहा कि संसदीय क्षेत्र की हर समस्या को संसद में उठाया है। विकास कार्य आज धरातल पर दिख रहे हैं। इस बार चुनाव राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद के मध्य लड़ा जा रहा है। पंडित सुखराम कहते हैं कि उनके बेटे को मुख्यमंत्री व पौत्र को सांसद होना चाहिए था। अनिल को जयराम सरकार में ऊर्जा मंत्री का पद दिया गया था। उन्होंने जनता की सेवा की बजाए परिवार हित ज्यादा तवज्जो दी।
गुलाब सिंह ने कहा कि जोगेंद्रनगर की जनता ने 2014 के लोकसभा चुनाव की तरह भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप को इस बार ज्यादा लीड मिलेगी। सांसद ने अपने कार्यकाल में कड़ी मेहनत की है और कई विकास कार्य करवाए। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार, मंडल महामंत्री अजय सकलानी, तेज सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मान सिंह आदि मौजूद रहे।