नेताजी के जन्मदिवस को राष्ट्र प्रेम दिवस घोषित करने की मांग
नेरचौक के डडौर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस पर ऑल इंडिया फारबर्ड ब्लाक की की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें फारवर्ड ब्लॉक के सदस्यों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। राष्ट्रीय काउंसिल के सदस्य कैप्टन हेत राम शर्मा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस
सहयोगी, नेरचौक : नेरचौक के डडौर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस पर ऑल इंडिया फारबर्ड ब्लॉक की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें फारवर्ड ब्लॉक के सदस्यों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। राष्ट्रीय काउंसिल के सदस्य कैप्टन हेतराम शर्मा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश को आजाद करने में अपना अहम योगदान दिया है। नेताजी की नीतियां व मूल्यों पर चलकर ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने जाति धर्म ¨लग व भाषा आदि से ऊपर उठकर राष्ट्र को मजबूत किया। आज उनके बताए नियमों पर चलकर ही सही मायनों में राष्ट्र उन्नति कर सकता है। कैप्टन हेत राम शर्मा ने कहा कि आज का दिन प्रेम दिवस के नाम से जाना जाएगा और सरकार से मांग करते हैं कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस को राष्ट्र प्रेम दिवस घोषित किया जाए। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता व राष्ट्रीय काउंसिल के सदस्य बालक राम शर्मा, वित्त सचिव हेमंत शर्मा, अधिवक्ता राजेंद्र पाल काश्व, योगराज शर्मा, सोलन कार्यकारिणी के अध्यक्ष जिया लाल गौतम, महासचिव ललित गौतम, मंडी के अध्यक्ष गुरदेव ठाकुर, वित्त सचिव चमन लाल ठाकुर, बिलासपुर के अध्यक्ष करनैल ¨सह चंदेल, कर्म ¨सह चंदेल, कैप्टन रणजीत ¨सह, राजेश्वर ठाकुर, प्रेम ठाकुर, जसपाल, रोहड़ू से जसवंत आदि शामिल रहे।