माहिरा, धानिश, भावार्य व अर्नव ने जीते स्वर्ण पदक
स्कूल मंडी की शहरी शाखा में बुधवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें विभिन्न स्पर्धाओं में माहिरा धानिश अन्वी आदर्श चेष्ठा मयन हंसिका व अर्नव ने अपने वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करके गोल्ड मेडल हासिल किया। एलकेजी पॉम में माहिरा प्रथम क्षिवा द्वितीय व अ
संवाद सहयोगी, मंडी : डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी की शहरी शाखा में बुधवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें विभिन्न स्पर्धाओं में माहिरा, धानिश, अन्वी, आदर्श, चेष्ठा, मयन, हंसिका व अर्नव ने अपने वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करके गोल्ड मेडल हासिल किया। एलकेजी पॉम में माहिरा प्रथम, क्षिवा द्वितीय व अरात्य तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग में धानिश व भावार्य प्रथम, अर्थव द्वितीय व मोहिक तृतीय रहे। यूकेजी रो•ा में अन्वी, आरना द्वितीय व अराध्या जसवाल तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग में आदर्श को गोल्ड, दर्शिल को रजत व आयुष को कांस्य पदक मिला। एलकेजी पाइन में चेष्ठा ने गोल्ड, अहाना ने रजत व दिवांशी ने कांस्य पदक जीता जबकि बालक वर्ग में मयन प्रथम, आरव ठाकुर व आरव शर्मा द्वितीय व वंशित तीसरे स्थान पर आए। यूकेजी ट्यूलिप में हंसिका, सान्वी यशवी को क्रमश: गोल्ड, रजत व कांस्य पदक मिला जबकि बालक वर्ग में अर्नव कौशल पहले, सोहम दूसरे व निर्भय तीसरे स्थान पर रहे।
इस मौके पर अभिभावकों की प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। इसमें राजेश पूंछी, गौरव मरवाह, स्वर्ण सिंह, दर्शन लाल, आशीष कपूर, पुनीत कपूर, राखी, हिमालिनी, पारूल तनु, सुरक्षा ठाकुर, गोदावरी, किरणा राणा, गीता, शालू, पूजा, शांभवी, पंकज, रितेश, मनीश, किरण, प्रवीण बाला, माला, गोदावरी, वीरेंद्र, संदीप व अति देवी। पहले दिन दो सत्रों में मुख्य मेहमान के रूप में तेजेंद्र मल्होत्रा, प्रोमिला मल्होत्रा, राजरानी मरवाह, बीरबल शर्मा, लाजवंती व उर्मिला ने शिरक्त की। प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने बच्चों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। शाखा प्रभारी सीमा कपूर ने मुख्य अतिथियों व अभिभावकों को आभार जताया।