चौरी पंचायत में मनाया सेवा सप्ताह
सेवा सप्ताह के चलते सुजानपुर भाजपा द्वारा ग्राम पंचायत चोरी में स्वच्छता अभियान चलाया गया भाजपा पार्टी पूरे देश में सेवा सप्ताह मना रही है जिसके चलते यह कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : सेवा सप्ताह के चलते सुजानपुर भाजपा द्वारा ग्राम पंचायत चोरी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा पार्टी पूरे देश में सेवा सप्ताह मना रही है। जिसके चलते यह कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। यह सेवा सप्ताह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सुजानपुर में सेवा सप्ताह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की थी। सेवा सप्ताह के चलते ग्राम पंचायत चोरी में स्वच्छता अभियान चलाकर नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को धरातल पर उतारा गया भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर जिला परिषद सदस्य बीना कपिल भाजपा मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अभियान में भाग लिया ग्राम पंचायत की सार्वजनिक स्थानों मुख्य मार्ग प्राकृतिक जल स्त्रोत एवं अन्य स्थानों पर सफाई की। क्विटल के हिसाब से कूड़ा करकट इकट्ठा किया गया जिसे बाद में उपयुक्त स्थान पर भेजा गया। मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने बताया सेवा सप्ताह के चलते वीरवार को ग्राम पंचायत कक्कड़ में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल शिरकत करेंगे।