छोटी काशी में रही दशहरे की धूम
छोटी काशी में दशहरे की खूब धूम देखने को मिली। शहर के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में रावण, मेघनाथ और कुम्भकर्ण के पुतले जलाए गए। शहरवासी बड़ी संख्या में पड्डल मैदान पहुंचे और रावण दहन का आनंद उठाया। इससे पहले मंडी शहर में भव्य शोभायात्राएं भी निकाली गई। रामलीला का मंचन कर रहे कलाकारों ने राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान सहित अन्य रूप धारण करके शहर की परिक्रमा की। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर
संवाद सहयोगी, मंडी : छोटी काशी में दशहरे की खूब धूम रही। शहर के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए। शहरवासी बड़ी संख्या में पड्डल मैदान पहुंचे और रावण दहन का आनंद उठाया। इससे पहले मंडी शहर में भव्य शोभायात्राएं भी निकाली गई। रामलीला का मंचन कर रहे कलाकारों ने राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान सहित अन्य रूप धारण करके शहर की परिक्रमा की। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने तीर चलाकर रावण का दहन किया।