मंडी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व जिला सचिव ने छोड़ी पार्टी, जयराम की मौजूदगी में भाजपा में शामिल
congress president Join BJP मंडी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 11 May 2019 10:23 AM (IST)Updated: Sat, 11 May 2019 05:04 PM (IST)
मंडी, जेएनएन। सदर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुलेरिया व जिला सचिव सन्नी ठाकुर ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी भाजपा की सदस्यता ली। सुखराम व कांग्रेस के लिए यह एक झटका माना जा रहा है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुलेरिया के अचानक पार्टी छोड़ने से सब हैरान हैं। सुखराम की गृह पंचायत कोटली के उपप्रधान ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। शुक्रवार को मोदी की रैली के बाद मंडी की सियासत में उठा पटक शुरू हो गई है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें